पटना

खुलने वाला है हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बायपास, चंद मिनटों में पहुंचेगा पटना से उत्तर बिहार

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बायपास का उद्घाटन अगले सप्ताह किया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य पूरा होने में डेढ़ दशक का समय लगा। इस बायपास के खुलने से उत्तर बिहार के वाहन चालक अब बिना जाम में फंसे पटना की यात्रा कर सकेंगे।

Image

(फोटो-हिंदुस्तान)

हाजीपुर : शहर के आसपास वाहनों को रफ्तार देने के लिए नई सड़कें और फ्लाईओवर के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बायपास पर अगले सप्ताह से वाहनों का आवागमन शुरू होने की तैयारी पूरी कर ली गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में बायपास के पूर्वी हिस्से की दो लेन को यातायात के लिए खोला जाएगा। अगस्त के अंतिम सप्ताह में चारों लेन से आवागमन शुरू होने की योजना है, जिससे उत्तर बिहार के जिलों से पटना तक यात्रा करना आसान हो जाएगा।

कितना काम शेष?

हिंदुस्तान की खबर के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एनएचएआई के पटना प्रमंडल के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि पूर्वी साइड में सड़क का कालीकरण और अन्य काम पूरा हो चुका है, केवल कपरपूरा रेलवे गुमटी पर बने रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का शटरिंग हटाना बाकी है। आरओबी के पश्चिमी साइड की शेष दो लेन का काम तेजी से चल रहा है और अगस्त के तीसरे सप्ताह में इसे भी यातायात के लिए खोला जाएगा। बायपास की कुल लंबाई 17 किलोमीटर है और इसमें कुछ स्थानों पर साइड फ्लैंक के धंसने की समस्या का समाधान किया गया है।

इस बायपास का निर्माण 216 करोड़ रुपये की लागत से पिछले डेढ़ दशक में किया गया है, जिसमें कई बार मुआवजे और भू अधिग्रहण के कारण देरी हुई। अंततः पटना हाई कोर्ट के आदेश पर 2023 में निर्माण कार्य फिर से शुरू हुआ और अब यह पूरा होने के कगार पर है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article