पटना

पटना में छात्रा के साथ दरिंदगी, आरोपी ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया अंजाम

पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 22 वर्षीय पीड़िता गिरिडीह की रहने वाली है और पटना के पत्रकार नगर इलाके में एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि एक युवक ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया और कई बार उसका यौन शोषण किया।

छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर खुलासा

इस घटना के कारण पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वह डर के कारण अपने घर चली गई। परिजनों ने उसे कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी युवक प्रियांशु सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी कंकड़बाग का रहने वाला है।

कई महीनों तक करता रहा दुष्कर्म

कंकड़बाग थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी मार्च 2024 से दिसंबर 2024 तक छात्रा का यौन शोषण करता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और न्यायालय में उसका बयान भी दर्ज कराया गया है। मामले की जांच जारी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा