पटना

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर लड़की के साथ रेप, दुकानदार ने दरिंदगी को दिया अंजाम

बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर एक दुकानदार ने लड़की के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

बिहार के समस्तीपुर में रेलवे स्टेशन पर एक दुकानदार ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर एक दुकानदार ने 19 वर्षीय लड़की के साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात तीन से चार बजे की है। जानकारी के अनुसार, इस दरिंदगी को प्लेटफार्म नंबर चार पर अंजाम दिया गया।

मदद के बहाने दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, लड़की अपने घर सकरी से निकली थी। वह गंगासागर एक्सप्रेस में सवार हुई थी, जो करीब शाम सात बजे समस्तीपुर पहुंची। इसके बाद स्टेशन पर लड़की से एक दुकानदार ने संपर्क किया। दुकानदार ने मदद के बहाने लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़िता ने सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) अधिकारी से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद आरोपी को प्लेटफार्म नंबर चार से गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी ने कहा कि लड़की के मिलने के बाद, हमारी टीम ने आरोपी की पहचान करने के लिए गश्त की। समस्तीपुर जीआरपी थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) बीपी आलोक ने कहा कि कथित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article