पटना

Patna: गांधी मैदान के SHO नपे, गोपाल खेमका हत्याकांड में लापरवाही के लगे थे आरोप

गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में लापरवाही बरतने के आरोपों के चलते गांधी मैदान थाना के थाना प्रभारी राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पटना के SSP कार्तिके शर्मा की अनुशंसा पर IG जितेंद्र राणा ने यह कार्रवाई की। आरोप है कि घटना के समय पुलिस मौके पर पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे की देरी कर गई थी।

Image

SHO पर गोपाल खेमका हत्याकांड में लापरवाही का था आरोप (फाइल फोटो)

Photo : Times Now Digital

Gandhi Maidan SHO Suspended: गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद उठ रहे सवालों पर कार्रवाई करते हुए पटना के गांधी मैदान SHO राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पटना के IG जितेंद्र राणा ने SSP कार्तिकेय शर्मा की अनुशंसा पर की। SHO राजेश कुमार पर लंबे समय से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल रहने के आरोप थे। खेमका हत्याकांड के बाद राजेश कुमार घटनास्थल पर डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे थे और उनकी लापरवाही के चलते पुलिस की शुरुआती कार्रवाई कमजोर रही। इसी कारण पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने उनकी काम करने के तरीके पर आपत्ति जताई।

SSP की सिफारिश पर हुई कार्रवाई

गोपाल खेमका हत्याकांड से जुड़े मामले में एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने गांधी मैदान थाने के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें कई गंभीर खामियां मिलीं, खासकर SHO राजेश कुमार की। SSP ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस की कार्यप्रणाली और एसएचओ की लापरवाही की बात कही। इसके बाद पटना के पुलिस महानिदेशक (IG) जितेंद्र राणा ने SSP की अनुशंसा पर राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

गोपाल खेमका हत्याकांड से उठे थे कई सवाल

गोपाल खेमका की दिनदहाड़े हत्या ने बिहार में सनसनी फैला दी थी। इस हाई-प्रोफाइल केस में पुलिस की शुरुआती जांच और प्रतिक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। आरोप था कि गांधी मैदान थाना पुलिस ने तुरंत और प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे अपराधियों को फायदा मिला। इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई गई और इसे लेकर बढ़तीं आलोचनाओं के बीच अब SHO के सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!