पटना : एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम अचानक फायरिंग से हड़कंप मच गया। इस बार वेटनरी कॉलेज कैंपस में गोलीबारी होने की सूचना है। यहां एक छात्र को गोली लगी है। साथी उसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले गए हैं। फिलहाल, सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।
अमर उजाला की खबर के मुताबिक, 2 से 4 दिन पहले कुछ लड़कों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, झगड़े के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन, गुरुवार को मयंक दोस्तों के वेटरनरी कॉलेज स्थित ग्राउंड पर क्रिकेट मैच खेल रहा था। इसी दौरान कुछ लड़के ग्राउंड में आए और कैंपस में घुसते ही फायरिंग करने लगे। इसी दौरान मयंक को गोली लग गई। आनन-फानन में वहां से आकर उसे डॉक्टर के पास ले गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस घटनास्थल के नजदीक सभी सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है। आखिर, वारदात को क्यों अंजाम दिया गया, इसके पीछे क्या कारण थे पुलिस इसकी जांच कर रही है।
