पटना

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 सदस्य जिंदा जले

Muzaffarpur Fire News: मुजफ्फरपुर जिले में शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गई है। इस हादसे में एक परिवार के 5 लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

Image

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 सदस्य जिंदा जले

Muzaffarpur Fire News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां आग की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई है। आग लगने का प्राथमिक कारण माना जा रहा है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 13 स्थित गेना साह के घर में लगी इस आग ने पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पश्चिमी डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की।

शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी आग में 5 की मौत

इस अग्निकांड केवल पांच लोगों की मौत तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि परिवार के पांच अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आग की चपेट में आने से इन घायलों को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, लेकिन उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव व राहत कार्यों की निगरानी की। इस घटना ने पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है।

जांच में जुटी पुलिस

यह हादसा मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 13 में हुआ है, जिसके बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैली, जिससे घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अब तक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने आग के सही कारणों का पता लगाने और किसी भी तरह की अन्य आशंकाओं को दूर करने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या घर में कोई ज्वलनशील सामग्री थी जिसने आग को तेजी से फैलने में मदद की।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article