पटना

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, फायरिंग मामले में FIR दर्ज

मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में गोलीबारी की घटना को लेकर पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

बिहार के मोकामा क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव में हुई फायरिंग की घटना में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में पंचमाला थाने में अनंत सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।

मामला क्या है?

गांव में अनंत सिंह और कुख्यात सोनू मोनू गैंग के बीच हिंसक झड़प और फायरिंग की घटना सामने आई थी। सोनू मोनू की मां ने अनंत सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने उनके घर पर हमला किया, मारपीट की, गोलियां चलाईं और घर तोड़ने जैसी आपराधिक हरकतें की।

मामले में एफआईआर दर्ज

इस मामले में अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर सोनू मोनू की मां द्वारा दर्ज FIR दर्ज करवाई गई है, जिसमें गोली चलाने, मारपीट करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। इस घटना के दौरान की गई हिंसक गतिविधियों को लेकर दूसरा मामला सोनू मोनू पर दर्ज किया गया है।

अनंत सिंह का विवादित इतिहास

बता दें कि अनंत सिंह बिहार की राजनीति में एक विवादित चेहरा रहे हैं। बाहुबली छवि और कई आपराधिक मामलों में नाम आने के कारण वे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article