पटना

Patna: गीतकार ब्रजकिशोर दुबे का अपने ही फ्लैट में मिला शव, हत्या का आरोप

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2022, 08:57 PM IST

Patna Police: राष्ट्रपति से सम्मानित एवं भोजपुरी के दिग्गज गीतकार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लैट के बाथरूम से बरामद हुआ है। गीतकार ब्रजकिशोर दुबे के दामाद मनिंद्र मिश्रा ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस की जांच में अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपनी जांच-पड़ताल कर रही है।

Image

गीताकर ब्रजकिशोर की मौत, एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने दी जानकारी (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पटना स्थित फ्लैट के बाथरूम में पैर-हाथ बंधा मिला शव
  • फ्लैट का दरवाजा अंदर से था बंद
  • दामाद को हत्या का शक

Patna News: पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट से मशहूर गीतकार ब्रजकिशोर दुबे का शव मिला है। पुलिस ने शव को संदिग्ध अवस्था में कब्जे में लिया है। ब्रजकिशोर दुबे के हाथ और पैर बंधे थे और उनका सिर पानी में भरी बाल्टी में डूबा हुआ था। गीतकार के दामाद एवं बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रहे इंजीनियर मनिंद्र मिश्रा का कहना है कि, उनके ससुर की हत्या की गई है। मेरे ससुर हर चीज से संपन्न थे, वो आत्महत्या क्यों करेंगे। मनिंद्र ने कहा कि, अभी ब्रजकिशोर कई फिल्मों के लिए काम कर रहे थे। इन्होंने पुलिस ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पाटलिपुत्र पुलिस का कहना है कि, प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

एफएसएल की टीम ने की जांच

पुलिस की सूचना पर एफएसएल की टीम ब्रजकिशोर दुबे के फ्लैट पर पहुंची। यहां टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। परिजनों का कहना है कि, जब वे लोग फ्लैट पर पहुंचे तो फ्लैट अंदर से बंद था। दरवाजे को धक्का देकर खोला और फिर कमरे में गए तो ब्रजकिशोर नहीं दिखे। इसके बाद बाथरूम में जाकर देखा तो वह संदिग्ध अवस्था में बाथरूम में पड़े थे।

सुसाइड नोट: मैं जीवन से ऊब गया हूं

ब्रजकिशोर के मोहल्ले के कुछ लोगों का कहना है कि, उन लोगों ने उन्हें बाजार से बाल्टी ले जाते हुए देखा था। रास्ते में कुछ लोगों से उन्होंने बात भी की थी। वहीं जानकारी के अनुसार, उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिस पर लिखा है कि, वह जिंदगी से ऊब गए हैं। इसके लिए उन्होंने किसी को दोषी भी नहीं बताया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि, कहीं ब्रजकिशोर डिप्रेशन में तो नहीं थे।

अपकमिंग फिल्म के लिए लिख रहे थे गीत

ब्रजकिशोर दुबे अपकमिंग फिल्म के लिए गीत लिख रहे थे। मुंबई से पटना वह दो महीने पहले ही आए थे। इन्होंने फिल्म माई, गंगा किनारे मोरा गांव, बिहारी बाबू के लिए गीत लिखे हैं। रेडियो नाटक लोहा सिंह में कवि की भूमिका निभाई थी। इनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मुंबई में एसबीआई में कार्यरत है। छोटा बेटा पटना में ही निजी कंपनी में काम करता है। इनकी मौत से परिवार वालों में गम का माहौल है। वहीं, एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो का कहना है कि, यूडी केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'