SKMCH Muzaffarpur: उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल SKMCH मुजफ्फरपुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अस्पताल में इलाज को लेकर उदासीनता बरती जा रही है और इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। यहां इलाज कराने आए एक मरीज के पैर में प्लास्टर की जगह कार्टन लगा दिया गया। मरीज के पैर में कार्टून बांधे जाने की खबर जैसे ही बाहर आई, अस्पताल ने सफाई दी है।
अस्पताल ने दी सफाई
मरीज के पैर में कार्टन बांधने को लेकर SKMCH की अधीक्षक डॉ विभा ने कहा कि अब इलाज किया जाएगा और इसके लिए डॉक्टर को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्लेट की जगह पैर में कार्टन को बांधने के संबंध में डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ से पूछताछ की जाएगी।
फ्रैक्चर पांव में प्लास्टर की जगह बांधा कार्टन
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों मुजफ्फरपुर में में बाइक एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए मीनापुर के बरांडा मझौलिया के नीतीश कुमार को SKMCH में भर्ती कराया गया था और उसके बायें पैर की हड्डी फ्रैक्चर था, लेकिन डॉक्टर ने मरीज के पैर में प्लेट लगाकर प्लास्टर को करने के बदले टूटे पैर को कार्टन से बांध कर बैंडेज कर दिया। इससे पहले भी इस तरह की लापरवाही सामने आ चुकी है।
डॉक्टर्स के खिलाफ होगी कार्रवाई
इस मामले की जानकारी के बाद से हरकत में आई मेडिकल कॉलेज की प्रशासन ने कहा कि मरीज के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। SKMCH की अधीक्षक डॉ विभा ने कहा अब जल्द मरीज का इलाज किया जाएगा और इसके लिए डॉक्टर को निर्देश दिया गया है। साथ ही इस संबंध में जांच की जाएगी और जांच करके करवाई की जाएगी।
