पटना

Bihar: सांप के लिए काल बना एक साल का मासूम, दांत से काटने पर कोबरा की मौत

Bihar: सांप को काल के तौर पर देखा जाता है। लेकिन काल का भी काल बना बेतिया में रहने वाला एक साल का बच्चा। जी हां, बिहार के बेतिया में बच्चे के दांत से काटने के कारण एक कोबरा सांप की मौके पर मौत हो गई है। इस घटना के बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थित है।

Image

एक साल के बच्चे के काटने से सांप की मौत (फोटो - Canva)

Bihar: बिहार के बेतिया जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सांप के काटने से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है, बल्कि एक बच्चे के काटने से कोबरा सांप की मौत हो गई है। बेतिया का रहने वाला यह बच्चा काल का भी काल बन गया। बताया जा रहा है कि सांप को काटने के कुछ घंटों बाद बच्चा बेहोश हो गया था, जिसे तुरंत परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

बच्चे के काटने से कोबरा सांप की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, बेतिया में एक साल के बच्चे ने खेल-खेल में कोबरा सांप को दांत के काट लिया। बच्चे के काटने से जहरीले कोबरा सांप की मौके पर मौत हो गई। इसके कुछ घंटे के बाद बच्चा भी बेहोश हो गया, जिसे पहले स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए बच्चे को बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया। अस्पताल के डॉक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है। फिलहाल वह निगरानी में है और उसका इलाज किया जा रहा है। बच्चे की उम्र मात्र एक साल है उसका नाम गोविंदा कुमार है। बच्चा मोहझी बनकटवा निवासी सुनील शाह का पुत्र है। यह मामला 24 जुलाई दोपहर 3 बजे का है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article