पटना

Patna: गाड़ियों की चेकिंग कर रहे पुलिसवालों को कार से कुचलकर भागा ड्राइवर, एक की मौत

बुधवार की देर रात पटना में अटल पथ पर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे तीन पुलिसवालों को एक कार ने कुचल दिया। इलाज के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई। गाड़ी को जब्त करके ड्राइवर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Image

गाड़ियों की जांच कर रहे पुलिसवालों पर कार चढ़ाकर भागा ड्राइवर

Photo : Times Now Digital

Patna News: पटना में बुधवार की देर रात एक गंभीर घटना हुई। पटना के अटल पथ पर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे तीन पुलिसवालों को एक कार ने कुचल दिया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौड़ाना एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई। सूचना के तुरंत बाद पटना के एसएसपी अवकाश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। टक्कर मारने वाली गाड़ी को पुलिस ने जब्त किया है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया है।

क्या है मामला

पटना के अटल पथ पर रात में लगभग 12 बजे के करीब पुलिसवाले वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। इस हादसे में एक दरोगा, एक एएसआई और एक महिला कांस्टेबल शामिल घायल हो गए। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है। हादसे में घायल हुई महिला कांस्टेबल कोमल कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये दोनों लोग हादसे के समय कार में सवार थे। अन्य दो पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। सीसीटीवी के आधार पर पूरे मामले की जांच में पुलिस लग गई है। पटना एसएसपी ने कहा पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ड्राइवर की खोज जारी

इस घटना ने पुलिस विभाग में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है, क्योंकि यह एक गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article