पटना

Bihar Weather Today: बिहार के इन 7 जिलों में होगी बारिश, तेज हवा के साथ वज्रपात के आसार, जानिए कैसा रहेगा कल का हाल

Bihar Weather Today: आज ईद के मौके पर बिहार का मौसम करवट लेने वाला है। बिहार में इन 7 शहरों में गर्म हवा, बादल गरजन के साथ वज्रपात और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी बरतने को कहा है। जानिए कल कैसा रहेगा मौसम का हाल-

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Weather Today: आज ईद के मौके पर बिहार का मौसम कवरट लेने वाला है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक राजधानी समेत प्रदेश के 7 जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने चेतावनी बरतने को कहा है। आज राजधानी समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने 11 अप्रैल के लिए तेज हवा चलने की बात कही है। वहीं कई जिलों में बादल गरजन के साथ वज्रपात और हल्की वारिश होने की भी संभावना जताई है। जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल...

इन 7 जिलों में येलो अलर्ट

आज भभुआ, रोहतास, औरंगबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में 30-40 किमी प्रति घंटा के रफ्तार के साथ तेज हवा चलने की बात कहीं गई है। साथ ही वज्रपात और हल्की वारिश होने की भी संभावना जताई है। इन 7 जिलों को छोड़कर बाकी जिलों का मौसम आज शुष्क रहने वाला है। हालांकि, दिन में बादल छाए रहने के अनुमान हैं।

बादल छाए रहने से गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार द्रोणी रेखा दक्षिण पूर्व राजस्थान से लेकर उत्तरप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक प्रभावी है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा और जीरादेई में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को पटना और आसपास क्षेत्रों में दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहने से भीषण गर्मी और लू का प्रभाव नहीं रहा।

बिहार के मधबनी में आज दोपहर या शाम तक मौसम साफ रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कल धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। गया में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कल दोपहर या शाम तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।

इन शहरों के तापमान में वृद्धि

पटना के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, भोजपुर में 0.3 डिग्री, छपरा में 0.6 डिग्री, मोतिहारी में एक डिग्री, वाल्मीकि नगर में 1.4 डिग्री, पुपरी में 1.3 डिग्री, अररिया में 0.1 डिग्री, फारबिसगंज में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article