पटना

Bihar Weather Today: बिहार में छा गया मॉनसून, आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Bihar weather: बिहार में गर्मी और लू से परेशान लोगों ने पिछले कुछ दिनों से राहत की सांस ली है। बिहार में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है, लेकिन अभी सभी जिलों में यह पूरी तरह से एक्टिव नहीं है। शनिवार को यहां कई जगहों पर सामान्य बारिश दर्ज की गई। आइए जानें कैसा रहेगा आज का मौमस-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज इन जिलों में होगी बारिश
  • आंधी-बिजली का अलर्ट जारी
  • जुलाई में अधिक बारिश के आसार

Bihar weather: बिहार में बारिश के बाद गर्मी और हीटवेव से लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले 10 दिनों से यहां मॉनसून एक्टिव है। हालांकि, अभी सभी जगहों पर भारी बारिश नहीं हुई है। इस महीने हुई बारिश सामान्य से काफी कम है। विभाग के मुताबिक इस बार सामान्य से 98% कम बारिश पड़ी है। मानसून की अच्छी बारिश होना आवश्यक है। सभी जिलों में जितनी बारिश होनी चाहिए, उतनी नहीं हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि भले ही जून में कम बारिश हुई हो, लेकिन जुलाई माह में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव हो सकता है, जिससे अच्छी बारिश पड़ने की संभावना है। वहीं आज गोपालगंज, औरंगाबाद, बक्सर और भोजनपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में आंधी और व्रजपाद के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

बिहार में आज का मौसम

विभाग ने आज 30 जून को कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। आज पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की उम्मीद है। जून की शुरुआत भले ही गर्मी और उमस से हुई थी, मगर जून के जाते-जाते बिहार का मौसम सुहावना हो गया है। मॉनसून की एंट्री से लोगों ने राहत भरी सांस ली है।

30 जून को इन जगहों पर होगी बारिश

विभाग के मुताबिक आज 30 जून को बिहार के गोपालगंज, औरंगाबाद, बक्सर, भोजनपुर, रोहतास सीवान, और अरवल सहित और कई जगहों पर बारिश की संभावना है। बाकी के जिलों में भी हल्की बरसात हो सकती है।

आंधी-बारिश और बिजली गिरने की संभावना

बरसात के दौरान मेघगर्जन और आंधी के साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। जिसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आज बिहार के भोजपुर, बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश के साथ तेज आंधी के भी आसार हैं। वहीं इन जिलों में 30 से 40 की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी बनी हुई है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी है।

कैसा रहा कल का मौसम

शनिवार 29 जून को बिहार के ज्यादातर जिलों में बारिश दर्ज की गई है। बिहार के सभी जिलों में सबसे कम बारिश नालंदा में हुई। इस बार मॉनसून की दस्तक के बाद सामान्य से 98% कम बारिश दर्ज की गई है। इस बार सबसे ज्यादा बारिश अररिया में हुई है, लेकिन यह भी सामान्य से 15% कम है।

कहां हुई कितनी कम बारिश
नालंदा98%
बेगुसराय 95%
समस्तीपुर94%
पटना 91%
अररिया 15%
ये भी पढ़ें- UP Weather Today: छाता-रेनकोट रखें तैयार, यूपी के 63 जिलों में झूमकर बरसेंगे बदरा, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

इल बार होगी अधिक बारिश

विभाग के अनुसार अभी जूलाई माह में अच्छी बारिश की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक इस बार मॉनसूर की एंट्री लेट हुई है। साल 2019 में मानसून दस्तक देरी से 21 जून को पहुंचा था। जब उस साल मॉनसून ने देरी से दस्तक दी तो बहुत अधिक बारिश दर्ज की गई थी। साल 2020 से 2023 तक मानसून यहां एक बार 12 जून और इसके अलाव तीन बार 13 जून को बिहार पहुंच गया था। इस साल बिहार में मॉनसून की दस्तक के बाद औसत से 34% ज्यादा बारिश यानी लगभग 1363 एमएम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article