जयपुर

Rajasthan weather: राजस्थान में झमाझम बारिश, इन 4 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट; जानें आज का मौसम

Rajasthan weather: राजस्थान में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। विभाग के मुताबिक 24 घंटों में यहां सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज यहां के जयपुर, अलवर, दौसा में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है-

Image

राजस्थान में आज का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में भारी बारिश
  • 4 जिलों मे आंधी का अलर्ट
  • 30-40km स्पीड से चलेगी हवा

Rajasthan weather: राजस्थान में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। जिस वजह से कल यानी 29 जून को यहां कई जिलों में तेज बारिश हुई। मॉनसून की एंट्री के बाद यहां लगभग सभी इलाकों में हो रही भारी बारिश ने लोगों को खुश कर दिया है। पर पहले भी यहां प्री- मॉनसून की बारिश होने से लोगों को हीटवेव से सुकून मिला था। लेकिन, 25 जून को मॉनसून की एंट्री के बाद गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली है। विभाग के अनुसार यह दूसरी बार है, जब राजस्थान में बारिश ने समय पर दस्तक दी है। कल शनिवार को यहां भरतपुर में लगातार बारिश होती रही। इसके साथ ही जयपुर के कई इलाकों में भी लगातार हल्की बारिश दर्ज की गई है। इसके साथही कल बीकानेर में भी लगातार भारी बारिश हुई, जिस वजह से यहां लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

राजस्थान में आज का मौसम

विभाग के मुताबिक आज 30 जून को कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। आज यहां जयपुर, कोटा, अजमेर सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। साथही पश्चिम राजस्थान के इलाकों में लगभग 30 से 40km प्रति घंटा के स्पीड से तेज हवाएं भी जलेंगी। विभाग के अनुसार आज झुंझुनूं, करौली ,सीकर और दौसा में तेज आंधी, और वज्रपाद के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, जिसे देखते हुई बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इन जिलों में आंधी बिजली की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के झुंझुनू, अलवर, जयपुर, करौली, टोंक, कोटा और जोधपुप में बिजली गिरने की संभावना है। आज इन इलाकों में तेज आंधी के साध बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ा है। अगले दो से तीन दिनों में यह पश्चिम राजस्थान में एंट्री लेगा।

राजस्थान में कल का तापमान
श्रीगंगानगर 41.5°C
संगरिया40.3°C
बाड़मेर38.4°C
जैसलमेर38.0°C
फलौदी 37.2°C
ये भी जानें- Delhi-NCR Weather Today: दिल्लीवाले छाता रखें तैयार, आज फिर झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

कैसा रहा 29 जून का मौसम

विभाग के अनुसार बीकानेर में कल 29 जून को बिकानेर में लोगों ने राहत की सांस ली। यहां कल कई घटों तक लागतार भारी बारिश हुई। वहीं कुछ इलाकों में बिल्कुल बारिश नहीं हुई। भारी बारिश के कारण यहां लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article