लखनऊ

UP Weather Today: छाता-रेनकोट रखें तैयार, यूपी के 63 जिलों में झूमकर बरसेंगे बदरा, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

UP Weather Today: यूपी में मानसून की दस्तक के बाद से ही कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को यूपी के करीब 63 जिलों में आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में जारी भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश की शुरुआत के बाद से मौसम सुहावना और खुशनुमा बना हुआ है। डेढ़ महीने से अधिक समय तक भीषण गर्मी और लू के थपेड़े झेलने के बाद शुक्रवार से यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। शुक्रवार की बारिश के बाद मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 2 से 3 दिन के भीतर पूरे यूपी को कवर कर लेगा। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-वज्रपात का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून को पश्चिम और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक से साथ बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं कई इलाकों में भारी बारिश से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।

इन जिलों में जारी आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, संत रविदास नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, हमीरपुर, महोबा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, एटा, महामायानगर, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बस्ती, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, रायबरेली, कांशीराम नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज और हरदोई में भारी बारिश के साथ आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में कुल 63 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी।

कूल-कूल रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विभाग ने आगामी सात दिनों तक यूपी में बारिश होने की संभावना जताई है। इसका अर्थ ये है कि आने वाले सात दिनों तक यूपी का मौसम कूल-कूल बना रहेगा। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

कहां हुई कितनी बारिश

यूपी में पिछले 24 घंटे के भीतर औरैया में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। शहर में 17 सेमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं कन्नौज में 12, सुल्तानपुर में 11, हरदोई में 10, जालौन में 8, अयोध्या, ललितपुर, महरौनी, बलरामपुर, सीतापुर में सात-सात सेमी, हमीरपुर और लखनऊ में 6, गोरखपुर के कुछ हिस्सों में, रायबरेली और इटावा में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article