दिल्ली

Delhi-NCR Weather Today: दिल्लीवाले छाता रखें तैयार, आज फिर झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं गाजियाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में भी आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

Image

दिल्ली में आज भारी बारिश का अलर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में जारी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • नोएडा-गाजियाबाद में भी बरसेंगे मेघ
  • गुरुग्राम और फरीदाबाद में आंधी बारिश की संभावना

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक के बाद से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार से ही दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा एनसीआर क्षेत्रों में भी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी क्षेत्रों में आने वाले 4-5 दिन तक बादल बरसने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश के अलर्ट के बीच आइए आपकों बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मानसून गति पर अपनी नजर बनाई हुई है। कहां कितनी बारिश हो सकती है और शहर की स्थिति क्या है, समय-समय पर इसको लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। मौसम विभाग ने इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरी दिल्ली में आज झमाझम बारिश हो सकती है। विभाग ने शनिवार से मंगलवार यानी 2 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार यानी आज तेज बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बता दें कि 2 जुलाई के बाद भी दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा।

रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में भी कमी आई है। शुक्रवार को लुढके तापमान में शनिवार को कुछ बढ़त देखी गई। शुक्रवार को 32.5 डिग्री तापमान के बाद शनिवार को तापमान बढ़कर 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लेकिन लोगों को गर्मी से राहत रही। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को 8.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। दो दिन के भीतर दिल्ली में 234.5 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है।

एनसीआर में झमाझम बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग ने एनसीआर क्षेत्रों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, गाजियाबाद और नोएडा में आज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गाजियाबाद में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट और नोएडा में ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो दोनों शहरों में आंधी-वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article