पटना

Bihar Weather: बिहार में नहीं थमेगा बारिश का दौर, 26 जिलों में बिजली गिरने के आसार, जानें मौसम पर IMD का अपडेट

Bihar weather: बिहार में बारिश का दौर जारी है। आज बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं कई जिलों में बिजली गिरने के भी आसार हैं। आइए जानें आज का मौसम-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock

Bihar weather: काफी इंतजार के बाद बिहार में मॉनसून ने दस्तक दी थी। मॉनसून की एंट्री से लोगों को राहत मिली थी। लेकिन, बिहार में एक बार फिर मॉनसून कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जगहों पर बारिश में कमी होने वाली है। वहीं विभाग ने आज 14 जुलाई रविवार को बिहार के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, पटना सहित कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार भी जताए हैं। जिसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के किशनगंज, अररिया, सुपौल और चंगपारण के कई इलाकों में आज भारी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं पटना, भोजपुर, बेगूसराय, गया, नालंदा, पुर्णिया और गोपालगंज के कई जगहों पर बिजली गिरने के भी आसार हैं। मौसम का ये हाल देखते हुए विभाग ने इन 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

्री

इन जिलों में होगी भारी बारिश

विभाग के मुताबिक अगेल 2 से तीन दिनों में पूरे राज्य में मॉनसून कमजोर पड़ सकता है। जिस वजह से यहां के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को दिन में बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी सकती है। इससे लोगों को गर्मी और उमस महसूस होगी। सोमवार से यहां बारिश की संभावना कम है।

इन जिलों में हुई भारी बारिश
पूर्णिया137.2mm
सुपौल83.2mm
भागलपुर66.2mm
गया 65.6mm
किशनगंज65.4mm
पश्चिम चंपारण60.4mm
लखीसराय52.6 mm
अररिया51.2mm
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, यहां मॉनसून की बारिश में कमी हो सकती है। बीते 24 घंटे में यहां अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रहा। वहीं सीतमढ़ी का 38.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार के दिन जमुई में 15.0 mm और पू्र्णिया में 11.0mm बारिश दर्ज की गई।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें