दिल्ली

Delhi-NCR Weather: बारिश के बाद खिले लोगों के चेहरे, अब नहीं सताएगी गर्मी, 7 दिन तक बारिश की संभावना

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Image

दिल्ली में बारिश की संभावना

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में शनिवार को हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश से बाद से ही शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। दिल्ली-एनसीआर में बारिश होते ही लोगों के चेहरे खिल उठे और वीकेंड की शुरुआत हुई। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 7 दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आइए अब आपको बताएं आज कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल-

दिल्ली का गिरा तापमान

दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं के बाज शहर के न्यूनतम तापमान में कमी आई है। शहर में एक या दो डिग्री नहीं सीधा 4 डिग्री की गिरावट देखी गई है। जहां शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं शनिवार को 25 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आज रविवार को तापमान 26 से 27 डिग्री रह सकता है।

गाजियाबाद में उमस भरी गर्मी

गाजियाबाद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई तो कुछ हिस्सों में बारिश की बौछार हुई। सुबह हुई बारिश के बाद रात तक एक बार फिर उमस वाली गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे। शनिवार की बारिश के बाद मौसम विभाग ने, शहर में आज और आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली-नोएडा में उमस से राहत

दिल्ली में शनिवार सुबह अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली। वहीं नोएडा में दोपहर बाद हुई बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाले 7 दिनों में नोएडा में बारिश की संभावना जताई है। इस बीच लोगों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

रविवार को दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, बारिश के साथ शहर में तेज हवाएं भी चलेंगी। शहर में 20 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे न केवल शहर के तापमान में कमी आएगी बल्कि प्रदूषण भी कम रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article