पटना

Bihar Weather: बिहार में धीमी पड़ी बारिश, चढ़ने लगा पारा; आज गया-भागलपुर समेत इन जिलों में अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8-July-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में दक्षिण और उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में ही हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। आज बिहार में कहां-कहां बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, आइए जानते है:

Image

बिहार में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8-July-2025: बिहार में मानसून की रफ्तार कुछ मंद पड़ गई है। जिससे बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। इस दौरान कहीं बारिश हो रही है और कहीं मौसम शुष्क बना हुआ है। बीते 24 घंटों में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला। इस अवधि में दक्षिण और उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। शेष जिलों में बादल मेहरबान नहीं हुए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का मौसम बरकरार रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गया, नवादा, जमुई, बाकां, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। बिहार में आज अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

बिहार में आने वाले दिनों में मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार बिहार में 8 से 11 जुलाई के बीच उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा आदि में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं 9, 10 और 12 जुलाई को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों कटिहार, अररिया, मधेपुरा और भागलपुर आदि में गरज-चमक के साथ बारिश और मेघर्जन का अलर्ट जारी किया गया है। कैमूर, गया, नवादा, जमुई, बांका, किशनगंज, चंपारण और अररिया में 11 जुलाई तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन सभी इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बिहार में पिछले 24 घंटों में मौसम का हाल

बिहार में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश राजौली में हुई। यहां 25.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। लेकिन बक्सर, सीतामढ़ी और दरभंगा जैसे जिलों में बारिश देखने को नहीं मिली। इस दौरान प्रदेश का सबसे गर्म जिला गोपालगंज रहा। यहां का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री रहा। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान वाल्मीकिनगर का 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 2 से 3 दिन में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिससे गर्मी में भी इजाफा होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article