दिल्ली

Delhi Weather: बारिश से सुबह सुहानी-शाम को उमस से फिर परेशानी, पहेली बना दिल्ली का मौसम; जानें आज कैसा रहेगा मिजाज

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में सोमवार को बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन साथ ही ट्रैफिक जाम और जलभराव जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ा। दिल्ली में आज बारिश होगी या फिर लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी झेलनी पड़ेगी, आइए जानते है:

Image

दिल्ली में मौसम का हाल

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस का दौर जारी है। लेकिन सोमवार सुबह कई हिस्सों में बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। लेकिन रात होते-होते एक बार फिर उमस और चिपचिपी गर्मी ने दिल्लीवासियों को परेशान किया। आज भी मौसम विभाग ने तेज हवाओं संग बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में कब तक बारिश का मौसम बना रहने वाला है, आइए जानते हैं:

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली चमकने और बादल गरजने के भी आसार जताए गए हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में बुधवार को भी बादल छाए रहने और मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। लेकिन किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। दिल्ली में 13 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दिल्ली में बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम

दिल्ली में सोमवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े 8 बजे तक 12 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में बारिश होने से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जलभराव और जाम की समस्याएं भी खड़ी कर दी। बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश थमते ही सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे कई जगहों पर भारी जाम की स्थिति देखने को मिली। जाम के कारण लोगों को ऑफिस जाने में परेशानी हुई। धोला कुआं से गुरुग्राम एयरपोर्ट जाने वाली रोड पर कई किमी लंबा जाम लग गया। महिपालपुर और दिल्ली कैंट की ओर से आने वाले लोगों को भी भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। वहीं संगम विहार में एमपी रोड पर पानी भरने के कारण जाम लग गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article