यूपी-बिहार में मानसून कमजोर, बंगाल में भारी बारिश, पश्चिम इलाकों में भी बरसेंगे मेघराज
Aaj ka Mausam 8 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) News Today: देशभर में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते अब उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक, बिहार से बंगाल और कश्मीर से कन्याकुमारी तक मौसम सुहावना हो गया है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बादल फटने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे भारी तबाही हुई है। मौसम विभाग ने इन संवेदनशील इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। आज किन राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, आइए जानते हैं:
यूपी-बिहार में मानसून कमजोर, बंगाल में भारी बारिश, पश्चिम इलाकों में भी बरसेंगे मेघराज
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजियाबाद में इस दिन बरसेंगे बदरा
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंचा
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पश्चिमी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के इन इलाकों में बारिश के आसार
Aaj ka Mausam 8 July 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 52 लोगों की मौत
Aaj ka Mausam 8 July 2025 LIVE: बिहार में सुस्त पड़ा मानसून
Aaj ka Mausam 8 July 2025 LIVE: पहाड़ों पर बारिश बनी आफत
उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश का असर आम जनजीवन पर पड़ा है। जगह-जगह मलबा आने से लिंक सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
Aaj ka Mausam 8 July 2025 LIVE: दिल्ली में बारिश कई जगह जलभराव
Aaj ka Mausam 8 July 2025 LIVE: नगालैंड में बारिश बनी कहर
नगालैंड में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलधार बारिश हो रही है। जिसके चलते राज्यभर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही विमान सेवाएं स्थगित कर दी गई और राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है। बारिश के कारण दीमापुर जिले के कई आवासीय इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया। भारी बारिश के चलते रनवे और पार्किंग क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं।
Aaj ka Mausam 8 July 2025 LIVE: हिमाचल में 10 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। नांगल डैम में 56 मिलीमीटर बारिश, ओलिंडा में 46 मिलीमीटर, बरठीं में 44.6 मिलीमीटर, ऊना में 43 मिलीमीटर, नैना देवी में 36.4 मिलीमीटर, गोहर में 29 मिलीमीटर और ब्राह्मणी में 28.4 मिलीमीटर में बारिश दर्ज की गई। स्थानीय मौसम कार्यालय ने 10 जुलाई तक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
Aaj ka Mausam 8 July 2025 LIVE: आंध्र प्रदेश में 11 जुलाई तक बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार कि 11 जुलाई तक उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी), यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।
Aaj ka Mausam 8 July 2025 LIVE: राजस्थान में मानसून मेहरबान
राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून मेहरबान है। प्रदेश में इस सीजन में अब तक औसतन सामान्य से 126 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के अनेक भागों में बारिश का दौर अभी जारी रहने की उम्मीद है। राजस्थान में इस साल एक जून से सात जुलाई तक की अवधि में अब तक कुल मिलाकर 183.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो सामान्य 81.3 प्रतिशत से 126 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में 284.5 मिलीमीटर सामान्य 111.7 मिलीमीटर से 155 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 103.2 मिलीमीटर सामान्य 57 मिलीमीटर से 81 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
