लखनऊ

यूपी का मौसम 8-July-2025: यूपी में मानसून सुस्त, बढ़ी उमस, आज कुछ इलाकों में ही खुलेंगे छाते

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में भी अब मानसून ढीला पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से यूपी में पर्याप्त बारिश देखने को नहीं मिल रही है, हालांकि मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। आइए जानते हैं आज यूपी के मौसम का हाल।

Image

यूपी में मानसून पड़ा सुस्त

Photo : Times Now Digital

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी नजर आ रही है। बीते दिनों जहां कई इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिली थी, वहीं अब बारिश की तेजी में गिरावट आई है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन वह गर्मी से राहत देने के बजाय उमस बढ़ाने का कारण बनी। आज मंगलवार को भी कुछ जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।

कुछ जिलों में सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग की मानें तो 9 जुलाई के बाद से प्रदेश में बारिश और भी सीमित हो जाएगी। वहीं 11 जुलाई के बाद भारी बारिश का सिलसिला थमने की संभावना है। हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

आज कैसा रहेगा मौसम

आज मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों — जैसे ललितपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत और मुरादाबाद में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आगरा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, जालौन, झांसी और महोबा सहित अन्य जिलों के लिए बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।

नोएडा-गाजियाबाद में अब भी बारिश का इंतजार

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरी जिलों में कल कुछ उम्मीद भरी बूंदें गिरीं थीं लेकिन मौसम के लिहाज से अभी तक झमाझम बारिश नहीं हो सकी है, जिससे लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं। हालांकि आज इन जिलों में तड़क गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

यहां भी दिख सकती है बारिश

आज अलीगढ़, हापुड़, अमरोहा, बरेली, बदायूं, मथुरा, एटा, मैनपुरी, इटावा, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, चित्रकूट, बांदा, कानपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कासगंज, सीतापुर, सोनभद्र, झांसी और मीरजापुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर और सिद्धार्थनगर में एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें