पटना

Bihar Weather: बिहार में आज गर्मी दिखाएगी जोर, बारिश का कोई अलर्ट नहीं; दो दिन बाद फिर तेज बरसात देगी दस्तक

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-September-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने आज बिहार में तेज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। प्रदेश में 25 सितंबर से एक बार तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

बिहार में मौसम का हाल

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-September-2025: नवरात्रि के दूसरे दिन बिहार में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल प्रदेश में आज कहीं भी तेज बारिश के आसार नहीं जताए गए हैं। जिसके कारण तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज बिहार में किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बिहार में अगले 24 घंटों में अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 1 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने के आसार हैं। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के दरमियान रहने की संभावना है।

बिहार में 25 सितंबर से फिर होगी तेज बारिश

मौसम विभाग ने बिहार में कल से फिर गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। 25 सितंबर से बिहार में एक बार फिर तेज बारिश की दस्तक हो सकती है। इस दौरान जमुई, बांका, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और भागलपुर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के पूर्व और मध्य हिस्सों में कुछ जगहों पर मेघगर्जन-वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।

एक नए सिस्टम के प्रभाव से बारिश के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 सितंबर के आसपास म्यांमार-बांग्लादेश तटों के पास बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर सिस्टम बनने की संभावना है। जिसके मजबूत होने पर बिहार के कई हिस्सों में दुर्गा पूजा के समय अच्छी बारिश होने का अनुमान है। जिसका प्रभाव 25 सितंबर से नजर आने लगेगा। वहीं तापमान की बात करें तो 24 घंटे बाद बिहार के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं है। न्यूनतम तापमान में भी अगले 3 से 4 दिनों तक कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

28 सितंबर से फिर थमेगा बारिश का दौर

बिहार में 26 सितंबर को भी कुछ जिलों में तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दौरान कैमरू, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा और गया में कहीं-रहीं भारी बारिश होने का अलर्ट है। वहीं प्रदेश के दक्षिण-मध्य और पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। 27 सितंबर को पश्चिमी हिस्से के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में इन दोनों दिन 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने का अनुमान जताया गया है। जिसके बाद 28 सितंबर को फिर से बारिश पर ब्रेक लग जाएगा। इस दिन फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article