पटना

बिहार का मौसम 23-July-2025: बिहार में मानसून की बेरुखी से हाल बेहाल, IMD ने बताया, बढ़ी उमस से कब मिलेगी राहत

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-July-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून की कमजोर चाल से लोगों और किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में अब तक 43% कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे सिंचाई पर असर है। हालांकि मौसम विभाग ने जल्द ही मौसम बदलने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Image

बिहार में कब आएगी बारिश

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-July-2025: बिहार में पिछले कुछ दिनों से मानसून की बेरुखी ने आम लोगों के साथ-साथ किसानों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य में लगातार तेज धूप, उमस और तापमान में बढ़ोतरी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है बहुत जल्द राज्य में मानसूनी बारिश फिर से सक्रिय हो सकती है।

मानसून में भी बारिश कम

राज्य में अब तक 43% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे खासकर किसान वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है। बारिश के अभाव में खेतों की सिंचाई के लिए उन्हें पंपिग सेट और बाकी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। मंगलवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बहुत कम बारिश देखने को मिली। दरभंगा में मात्र 15 मिमी, जबकि गया, पूर्णिया, वैशाली और दरभंगा के अन्य हिस्सों में 5 मिमी से भी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य के कई जिलों में एक बूंद पानी भी नहीं बरसी, जिससे गर्मी और सूखे की स्थिति और गंभीर हो गई है।

आज कैसा रहेगा मौसम

बुधवार को भी राज्य का मौसम ज्यादातर जगहों पर शुष्क ही रहने वाला है। दिन के समय तापमान 38°C के आसपास बने रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के चलते उमस और पसीने से लोग बेहाल रहेंगे। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है लेकिन वह भी राहत देने के लिए नाकाफी होंगी।

कल से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया है कि गुरुवार 24 जुलाई से पूरे बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। तेज आंधी और आकाशीय बिजली के साथ कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बदले मौसम का असर पूरे हफ्ते बना रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बारिश की वापसी से न सिर्फ आम लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि खेतों में नमी की कमी से जूझ रहे किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो सकती है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!