पटना

Bihar Weather Forecast: बिहार में झमाझम बारिश, गर्मी की छुट्टी; जानें आपके शहर में कब आएगा मानसून

Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी और हीटवेव का सितम झेल रहे लोगों को बारिश की बूंदे राहत देने वाली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हांलाकि, कहीं-कहीं भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइये जानते हैं बिहार में आज मौसम कैसा रहने वाला है?

Image

बिहार में मानसून का अलर्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार में लू का कहर देखने को मिल रहा है। अब लू के साथ उमस भी परेशान कर रही है। आलम यह है कि दिन हो रात लोग बेचैन नजर आ रहे हैं। इसी प्रकार का हाल बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है। लोग आग उगलती गर्मी के प्रकोप को झेल रहे हैं। प्रचंड गर्मी और हीटस्ट्रोक से अबतक कई लोगों जान भी जा चुकी है। आईएमडी का कहना है कि बुधवार को राज्य के दक्षिण भाग के जिलों पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में लू का कहर जारी रहेगा। मौसम की दुश्वारियां झेल रहे लोगों को अब बस बारिश से राहत की उम्मीद नजर आ रही है। अब मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में मानसून की एंट्री हुई है, जिससे कहीं भारी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। तो आइये जानते हैं आज कहां मौसम मेहरबान होने वाला है?

इन जिलों में बारिश के आसार

बिहार में मानसून के पहुंचते ही गर्मी से राहत के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश ने किशनगंज में राहत पहुंचाई है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पूर्व के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और दक्षिण पूर्व भाग के जमुई, मुंगेर, खगड़िया, दरभंगा, मधुबनी के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। खासकर, किशनगंज में तेज हवाओं के साथ आसमान से बिजली कड़कने और पानी गिरने की संभावना व्यक्त की गई हैं।

उधर, बक्सर, भोजपुरा, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में भीषण गर्मी का और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इधर, राज्य के दक्षिण भाग के जिलों पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में लू का येलो अलर्ट जारी है।

पिछले 24 घंटे का तापमान

पटना42.3°C
बक्सर42.2°C
डेहरी और अरवल46.4°C
भोजपुर46.2°C
छपरा43.4°C
शेखपुरा 44.2°C
गोपालगंज40.2°C
जमुई41.2°C
बक्सर44.2°C
नवादा42.5°C
राजगीर 42.8°C
भागलपुर37.4°C
मधबनी 37.6°C
खगड़िया39.6°C
कटिहार 31.3°C
किशनगंज 30°C
मुंगेर39°C
किशनगंज में भारी बारिश के कारण तापमान काफी ज्यादा कम हुआ है, यहां पिछले 24 घंटे में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने कहा है अगले तीन से चार दिन मानसून बिहार की उत्तरी सीमा की ओर बढ़ेगा, जिससे बारिश का दौर जारी रहेगा। लेकिन, कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य में 15 से 20 जून के बीच मानसून पहुंचने के आसार व्यक्त किए थे, जिसकी झलक दिखने लगी है।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका