LIVE
Heat Wave Updates: 27 जून को दिल्ली-यूपी पहुंचेगा मानसून, दिल्ली में 12 साल बाद सबसे गर्म रात, बिहार में बारिश का अलर्ट
Heat Wave Updates: 27 जून को दिल्ली-यूपी पहुंचेगा मानसून, दिल्ली में 12 साल बाद सबसे गर्म रात, बिहार में बारिश का अलर्ट
JUN 19, 2024 19:39 IST
दिल्ली में गर्मी से राहत दिलाने आ रही बारिश, पढें पूरी खबर
JUN 19, 2024 19:38 IST
27 जून को दिल्ली-यूपी पहुंचेगा मानसून, पढ़ें पूरी खबर
JUN 19, 2024 13:54 IST
दिल्ली में 12 साल बाद सबसे गर्म रात
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को 12 साल बाद सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक है।
JUN 19, 2024 13:38 IST
बिहार में बारिश का अलर्ट, पढ़ें कहां होगी कितनी बारिश
JUN 19, 2024 12:18 IST
दिल्ली में 12 साल बाद सबसे गर्म रात
दिल्ली में बुधवार को 12 साल बाद सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक है। दिल्ली में इससे पहले जून 2012 में सबसे गर्म रात दर्ज की गई थी और उस दौरान न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात यहां इस मौसम की सबसे गर्म रात रही और 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
JUN 19, 2024 11:33 IST
मुंबई में हो रही झमाझम बारिश
मुंबई के कई इलाकों में आज झमाझम बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में अगले 3 से 4 घंटे तक मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड और रत्नागिर में तेज बारिश होने का अनुमान है। मुंबई में 22 जून से भारी बारिश की शुरुआत हो जाएगी। जिससे बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
JUN 19, 2024 10:38 IST
मानसून के थम जाने से जून में बारिश औसत से 20 प्रतिशत कम
भारत में एक जून से मानसून अवधि की शुरुआत के बाद से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून आने की स्थिति बन रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि भारत में एक से 18 जून के बीच 64.5 मिमी बारिश हुई, जो लंबी अवधि के 80.6 मिमी के औसत (एलपीए) से 20 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग ने बताया कि एक जून से अब तक उत्तर-पश्चिम भारत में 10.2 मिमी बारिश (सामान्य से 70 प्रतिशत कम), मध्य भारत में 50.5 मिमी (सामान्य से 31 प्रतिशत कम), दक्षिण प्रायद्वीप में 106.6 मिमी (सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक) तथा पूर्व एवं उत्तर-पूर्व भारत में 146.7 मिमी (सामान्य से 15 प्रतिशत कम) बारिश हुई।
JUN 19, 2024 09:25 IST
उत्तर- पूर्वी भारत में कई इलाके भीषण गर्मी
उत्तर और पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा, जिससे बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई और रातें सामान्य से अधिक गर्म रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उत्तर प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है।
JUN 19, 2024 09:25 IST
दिल्ली में दो दिन आंधी-बारिश के आसार
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.8 रहा। बीती दिन यहां के न्यूनतम तापमान ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंगलावर की सुबह 13 साल में सबसे गर्म दर्ज की गई। दिल्ली में आज से आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसकी वजह से तापमान में लुढ़क सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन राजधानी में आंधी और बूंदाबांदी की आशंका है। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
JUN 19, 2024 09:25 IST
JUN 19, 2024 09:24 IST
JUN 19, 2024 09:24 IST
दिल्ली में इस दिन एंट्री लेगा मॉनसून
दिल्ली में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। यहां के लोगों को बस मॉनसून का इंतजार है। लेकिन अभी यहां मॉनसून आने में काफी समय है। दिल्ली में 27 जून तक मॉनसून की दस्तक की संभावना जताई गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
