Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली आग की भट्टी की तरह तप रही है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। बीते कई दिनों से दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी सितह ढहा रही है। अभी तक तो अधिकतम तापमान ही रिकॉर्ड तोड़ रहा था। लेकिन अब तो आलम ये हो गया है कि न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड बना रहा है। मंगलवार को राजधानी में रात के तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां का न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस दिन की सुबह भी 13 साल में सबसे गर्म रही। हालांकि आज से दिल्ली में आंधी और हल्की बारिश की आशंका जताई जा रही है। जिसकी वजह से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन आंधी और बूंदाबांदी के आसार हैं। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
दो दिन आंधी-बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहंगे। साथ ही आंधी और हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दिल्ली के मौसम पर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव देखने को मिलेगा। जिसके चलते धूल भरी आंधी चल सकती है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटे रह सकती है। साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। जिसके तापमान में दो डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है।
आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम
दिल्ली में 20 से 22 जून तक अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 32-33 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 23 जून लू की फिर से वापसी होगी। 23 और 24 जून को यहां आंशिक बादल छाए रहेंगे। साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगे। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने के आसार हैं।
दिल्ली में कब होगी मॉनसून की एंट्री
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी का सितम झेल रहे दिल्ली वालों को अब बस मॉनसून का इंतजार है। लेकिन अभी यहां मॉनसून के पहुंचने में थोड़ा समय है। दिल्ली में 27 जून तक मॉनसून की एंट्री की संभावना जताई गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
