पटना

Monsoon In Bihar: बिहार में 2 दिन बाद मॉनसून की दस्तक, गर्मी से मिलेगी राहत; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Monsoon In Bihar: देश भर में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। भीषण गर्मी और उमस भरी हवा से लोग परेशान हैं। वहीं बिहार के लोगों को तो और बुरा हाल है। हर दिन चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। पिछले सप्ताह भी गर्मी ने यहां जमकर आग बरसाया और बक्सर का पारा 46.5° पहुंच गया। ऐसे में लोगों का बस एक ही सवाल है कि आखिर बिहार में मॉनसून कब दस्तक देगा।

Image

बिहार में कब आएगा मॉनसून

Monsoon In Bihar: भीषण गर्मी और उमस भरी हवा से लोग परेशान हैं। दिन-रात लोगों का एक जैऐसा ही हाल है। पटना समेत पूरे बिहार में भी आग उगलती गर्मी से परेशान लोग हर एक दिन बस मॉनसून आने का इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो बिहार में मॉनसून हर साल समय पर पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसकी देरी ने लोगों को परेशान हैं। गर्मी बिहार में हीटस्ट्रोक से कई लोगों की मौत भी हुई है। गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब बस बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मॉनसून से पहले बिहार में उमस भरी गर्मी अपने चरम पर है। वहीं शनिवार का दिन बिहार में सबसे गर्म रहा। पटना सहित कई इलाकों में लोग लू के तांडव से परेशान रहे। यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले 28 मई का भोजपुर का पारा 45.3°C दर्ज किया गया था। वहीं पिछले एक सप्ताह के दौरान यहां का तापमान 7 डिग्री तक बढ़ा है। ऐसे में लोगों को बस मॉनसून का इंतजार है।

बिहार में 2 दिन बाद मॉनसून की दस्तक

आपको बता दें कि बिहार भीषण गर्मी से जूझ रहा है। वहीं पिछले दो सप्ताह से बिहार वासियों का आग उगलती गर्मी से बुरा हाल है। बक्सर का पारा 46 डिग्री को भी पार कर चुका है। बिहार में बढ़ते इस तापमान ने मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस बार 55 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। गर्मी से बेहाल लोगों को अब जल्द राहत मिलने वाली है। विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दो हफ्ते से बंगाल के इस्लामपुर में रुका हुआ है। इस वजह से मॉनसून को बिहार आने में तीन से चार दिनों का समय लग सकता है। जिसके बाद करीब 15-16 जून को मानसून बिहार के सीमांचल के पूर्णिया में दस्तक देने वाला है।

पिछले साल इस समय पहुंचा था मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की एंट्री पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते में होगी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में दो से चार दिनों के भीतर मानसून की बारिश होने लगेगी। बिहार में साल 2023 में मानसून समय से एक दिन पहले पहुंच गया था। हो गई थी। बिहार में मानसून की दस्तक 13-18 जून के बीच होती है।

इस साल होगी 45% ज्यादा बारिश

विभाग का अनुमान है कि इस साल बिहार में सामान्य से 45% ज्यादा बारिश होगी। वहीं जून से सितंबर में करीब 1400mm बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग का अनुमान है कि बिहार में जून माह में जुलाई में कम बारिश होगी, लेकिन अगस्त और सितंबर के बीच झमाझम बारिश। इसका कारण है कि देश में ला-नीना है। आपको बता दें कि ला- नीना की वजह से भारत में मानसूनी सीजन में बारिश अधिक होती है।

क्या है अल नीनो ?

विभाग के अनुसार अल नीनो में समुद्र का तापमान 3 से 4 डिग्री ज्यादा हो जाता है। लेकिन, इसका असर 10 साल में दो बार देखने को मिलता है। इसका असर पड़ने से जिन इलाकों में कम और कम बारिश होती है, वहां ज्यादा बारिश होती है। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। वहीं आसमान में बादल छाए रहते हैं और अच्छई बारिश पड़ती है।

बिहार में आज का मौसम

15 जून को मॉनसून की दस्तक से पहले पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 15 जून तक के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। जिसके अनुसार 13 जून यानी आज बिहार में बक्सर, भोजपुर,नवादा, नालंदा, सीवान , औरंगाबाद, और अरवल जिलों के इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही, पटना, गया, गोपालगंज, सारण, रोहतास, शेखपुरा,और वैशाली जिलों के एक या दो इलाकों में लू का भारी प्रकोप रह सकता है। इसके अलावा बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण हिस्सों में कुछ इलाकों पर गर्म हवाएं चलेंगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article