जयपुर

राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, इन जिलों में हीटवेव का दौर जारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan weather: राजस्थान में बदलते मौसम का दौर जारी है। कई दिनों से गर्मी से बेहाल राजस्थान ने अब राहत की सांस ली है। लोगों को हीटवेव और लू से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ से शनिवार को मौसम में फिर बदलाव आया। वहीं कल मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई और कहीं ओले भी पड़े। जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Image

आज राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan weather: राजस्थान में इन दिनों लगातार मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आ रहा है। आंधी-तूफान और बारिश के होने से लोगों को आग उगलती गर्मी से राहत मिली है। साथ ही तापमान में गिरावट भी आई है। नए विक्षोम के कारण प्रदेश में लू और हीटवेव का कहर कम हुआ है और लोगों ने सुकून की सांस ली है। वहीं अगर कल यानी मंगलवाल के मौसम की बात करें तो यहां प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है और कहीं ओले भी पड़े हैं। जिसके बदा दोपहर में उयदपुर और भीलवाड़ा में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। राजस्थान में कल बीकानेर और फतेहपुर का पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया है।

इन इलाको में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने यहां पहले ही मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने पहले यहां आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। जिसके अनुसार 9 जून से इन इलाकों में बारिश होनी थी। विभाग के अनुसार राजस्थान के दौसा,जयपुर, धौलपुर, झुंझुनू, कौली, अलवर, भरतपुर, सवाई, माधापुर, हनुमानगढ़, सीकर, बीकानेर, चुरू, जोधपुर, नागौर, जैसलमेर और श्रीगंगानर में आंधी और बारिश की संभावना थी। विभाग का मानना था कि 8 से 9 जून को उत्तरी राजस्थान और पूर्वी- दक्षिण राजस्थान में तेज हवा चलने के साथ ही यहां बारिश के आसार थे। जिनमें उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर और प्रतापगढ़ शामिल थी।

5 दिन पहले होगी मॉनसून की एंट्री

विभाग के मुताबिक मॉनसून गुजरात तक पहुंच चुका है। जिसके बाद राजस्थान के में प्री-मॉनसून की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में यहां अगले 5 दिन पहले मॉनसून की एंट्री की संभावना है। विभाग के अनुसार राजस्थान में 20 जून को मॉनसून की एंट्री हो सकती है। ऐसे में यहां आंधी चलने और कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। 11 जून से 14 जून तक भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राजस्थान का मौसम

विभाग के अनुसार राजस्थान के जयपुर, चुरु, झुन्झनू, सीकर, दोसा सहित कई इलाकों में बादल छाए रहे। लेकिन, दिन में तेज धूप, गर्व हवा और उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं जयपुर में दिन का पारा 43.5 डिग्री रहा बीती रात न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में बादलों के आवाजाही लोगों को यहां मॉनसून का इंतजार है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article