LIVE
Heat Wave Updates: भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर, दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट जारी
Heat Wave Updates: भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर, दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट जारी
JUN 13, 2024 16:50 IST
भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर, उत्तर बंगाल के कई इलाके जलमग्न
दार्जिलिंगमें भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी में उफान आने से उत्तरी पश्चिम बंगाल के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिसके कारण प्रशासन को कलिम्पोंग-दार्जिलिंग मार्ग पर यातायात की आवाजाही रोकनी पड़ी है।
JUN 13, 2024 15:48 IST
राजस्थान में हीटवेव का दौर
राजस्थान के आठ जिलों में हीटवेव को देखते हुए रेड अलर्ट लगाया गया है। वहीं श्रीगंगानगर और हनुमानगढ सहित 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट लगाया गया है।
JUN 13, 2024 15:08 IST
बिहार में हीटवेव का अलर्ट
बिहार में लोगों को गर्मी से बुरा है। कई जिलों में गर्मी और हीटवेव को देखते हुए विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अव विभाग ने 2 दिन बाद यहां मॉनसून आने की संभावना भी जताई है।
JUN 13, 2024 12:30 IST
बिहार के 7 जिलों में हीडवेव का रेड अलर्ट
भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। वहीं बिहार के कई इलाकों में हीटवेव का कहर बरस रहा है। बिहार के जमुई, गया सार समेत 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
JUN 13, 2024 07:43 IST
JUN 13, 2024 06:09 IST
दिल्ली में जारी भीषण गर्मी का प्रकोप
दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। साथ ही मौसम विभाग ने 13 जून से 18 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है।
JUN 13, 2024 06:09 IST
झारखंड में बारिश
रांची सहित झारखंड के अधिकतर जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। लोगों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए बारिश ने जो दस्तक दी है। मौसम विभाग के आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।
JUN 13, 2024 06:09 IST
गौतमबुद्ध नगर में हीटवेव
यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। आगरा, अलीगढ़ के जैसे ही दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 13 से 16 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी। लोगों को कम से कम बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
JUN 13, 2024 06:08 IST
मध्य प्रदेश के दतिया, ग्वालियर और इंदौर में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के दतिया, ग्वालियर और इंदौर सहित कई इलाको में बारिश की संभावना जताई गई है। इन शहरों में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
JUN 13, 2024 06:08 IST
गाजियाबाद में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के गाजियाबाद जिले में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे गाजियाबाद में 4 दिन हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। यहां 13 से 16 जून तक लू चलने की संभावना है।
