पटना

Bihar Ka Mausam: बिहार में मानसून का विकराल रूप; भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अगले दो दिनों में राहत की उम्मीद

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 July पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में बीते कुछ दिनों से मानसून अपना कहर दिखा रहा है। भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं, राज्य में बिजली गिरने की खबरें भी सामने आई हैं। बिहार के कई जिलों में मूसलधार बारिश और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। हालांकि, 20 जुलाई तक मौसम में थोड़ी राहत के संकेत हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बिहार में आज के मौसम का हाल।

Image

बिहार में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 July 2025: इन दिनों बिहार में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। खासतौर से बुधवार और गुरुवार की भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हालांकि यह बारिश खेती और किसानी के लिए फायदेमंद साबित हुई पर वहीं ठनका गिरने से 19 लोगों की जान चली गई। गुरुवार को सारण, गया, नालंदा, शेखपुरा, औरंगाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, भोजपुर और अरवल समेत आसपास के जिलों में मूसलधार बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तो बारिश रेड अलर्ट की श्रेणी में रही। IMD पटना के अनुसार, लोगों को अगले दो दिनों तक राहत मिलने की संभावना है।

19 जुलाई तक राज्य में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य स्थानों पर धूप खिलने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस हफ्ते मानसून की सक्रियता के चलते बिहार में व्यापक बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश औरंगाबाद में 141 मिमी हुई। बांका, बेगूसराय, भभुआ, गया, जमुई और रोहतास में भी 130 से 140 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। लगभग सभी जिलों में 50 से 141 मिमी के बीच बारिश दर्ज की गई है, जो इस सप्ताह के दौरान मानसून की मजबूती को दर्शाता है।

बिहार में तापमान कैसा रहेगा

बिहार के प्रमुख शहरों में मौसम और वायु गुणवत्ता की स्थिति इस प्रकार है: पटना में अधिकतम तापमान 33.9°C और न्यूनतम 25.6°C दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 59 रहा। मुजफ्फरपुर में तापमान 32.2°C/25.2°C रहा और AQI 58 रहा। गया में सबसे अधिक तापमान 34.6°C और न्यूनतम 26.6°C दर्ज किया गया, साथ ही AQI 68 रहा। पूर्णिया में तापमान 34.4°C/26.5°C रहा और AQI सबसे कम 48 रहा, जो अपेक्षाकृत बेहतर वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। वहीं भागलपुर में तापमान 31.9°C/25.2°C रहा और AQI 70 रहा, जो इन शहरों में सबसे अधिक प्रदूषण स्तर को दर्शाता है।

20 जुलाई तक राहत मिलने की संभावना

बिहार में हो रही लगातार बारिश के चलते राज्य की गंगा, कोसी, फल्गु और गंडक जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सभी नदियां खतरे के निशान के करीब या उससे ऊपर बह रही हैं। औरंगाबाद डीएम द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार राज्य के 25 जिलों में अचानक बाढ़ की आशंका जताई गई है। इन जिलों में पटना, कटिहार, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, बक्सर, गया और मुजफ्फरपुर प्रमुख रूप से शामिल हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क है और लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जुलाई तक राज्य में बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना है। इस अवधि में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, इसके बाद फिर से भारी बारिश की स्थिति बन सकती है, जिससे बाढ़ की स्थिति और विकट हो सकती है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article