पटना

उपमुख्यमंत्री पद को लेकर जेडीयू और बीजेपी में खींचतान की खबर, JDU का प्रस्ताव BJP को मंजूर नहीं!

अभी सरकार में दो उपमुख्यमंत्री हैं लेकिन जदयू ने बीजेपी को कहा है कि अब नई सरकार में सिर्फ एक मुख्यमंत्री रहे। जदयू की ओर से भारतीय जनता पार्टी को यह प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है।

Image

उपमुख्यमंत्री पद को लेकर जेडीयू और बीजेपी में खींचतान की खबर, JDU का प्रस्ताव BJP को मंजूर नहीं!

Bihar Govt Formation: बिहार में एनडीए ने प्रचंड जीत तो हासिल कर ली, लेकिन सरकार गठन पर अब तक तस्वीर साफ नहीं हुई है। उपमुख्यमंत्री पद को लेकर जदयू और बीजेपी में खींचतान नजर आ रही है। अभी सरकार में दो उपमुख्यमंत्री हैं लेकिन जदयू ने बीजेपी को कहा है कि अब नई सरकार में सिर्फ एक मुख्यमंत्री रहे। जदयू की ओर से भारतीय जनता पार्टी को यह प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है।

अमित शाह के साथ होगी चर्चा

आज भाजपा की बैठक और अमित शाह के पटना आने पर इसपर चर्चा होगी। पहले विधानसभा अध्यक्ष को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान हुई थी, जिसका निपटारा दिल्ली में अमित शाह की बैठक में हुआ था और इस पर सहमति बन गई कि भाजपा का विधानसभा अध्यक्ष होगा। लेकिन अब उपमुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद हो गया है। अभी सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री हैं।

बिहार चुनाव में एनडीए सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार आज बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसी बीच बीजेपी और जेडीयू नेताओं के बीच सरकार गठन पर चर्चा जारी है। इसके साथ ही नई सरकार में नए मंत्रियों के नामों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। एनडीए के घटक दलों से कई संभावित मंत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं।

संभावित मंत्रियों के नाम

BJP: सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, रामकृपाल यादव, नितिन नवीन, मंगल पांडे, हरि सहनी, नीरज बबलू, संजीव चौरसिया, जनक राम, राजू सिंह, मंत्री बन सकते हैं।. बीजेपी के वरिष्ठ नेता बिहार सरकार में मंत्री और नौवीं बार गयाजी से विधायक प्रेम कुमार बिहार विधानसभा अध्यक्ष बन सकते हैं।

JDU: विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, मंजीत सिंह, श्याम रजक मंत्री बन सकते हैं।

LJPR: राजू तिवारी, संजय पासवान और डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह का नाम चर्चा में है।

HAM: जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन फिर से बन सकते हैं मंत्री।

RLM: उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा का नाम सबसे आगे है।

आज राज्यपाल से मिलेंगे नीतीश

पीटीआई की खबर के मुताबिक ,जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार बुधवार को फिर से राज्यपाल से मिलेंगे और एनडीए के अन्य सभी घटकों के समर्थन पत्र के साथ अपना इस्तीफा सौंपेंगे।जद(यू) सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार को 19 नवंबर को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इससे एक दिन बाद वह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले एक समारोह में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम के दौरान नए मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के भी शपथ लेने की उम्मीद है।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article