पटना

Bihar Election: रोहतास में आज सचिन पायलट, करगहर प्रत्याशी संतोष मिश्रा के समर्थन में करेंगे रोड शो

कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र में भव्य रोड शो करेंगे। वे कांग्रेस प्रत्याशी संतोष मिश्रा के समर्थन में करीब 15 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Image

सचिन पायलट आज रोहतास में करेंगे रोड शो (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Bihar Election 2025: बिहार के रोहतास जिले में आज सियासत का पारा चढ़ने वाला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट आज करगहर विधानसभा क्षेत्र में भव्य रोड शो करने वाले हैं। वे कांग्रेस प्रत्याशी संतोष मिश्रा के समर्थन में वोट अपील करेंगे। सचिन पायलट करगहर में 15 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे, जो कोचस बाजार से शुरू होकर करगहर बाजार तक चलेगा। जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह सचिन पायलट का स्वागत करने की तैयारी में जुटे हैं। प्रशासन ने रोड शो के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

करगहर सीट पर दूसरे चरण में होंगे चुनाव

बिहार विधानसभा की 243 सीट के लिए इस बार दो चरण में चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 11 नवंबर को शेष सीटों पर मतदान किए जाएंगे। रोहतास की करगहर विधानसभा सीट में दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। इस सीट पर महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष मिश्रा मैदान में उतरे हैं। एनडीए गठबंधन ने जेडीयू से बशिष्ठ सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं जनसुराज पार्टी से रितेश रंजन पांडे प्रत्याशी चुने गए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज बिहार में

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में कई जनसभाएं करेंगे। वे आज बेगूसराय और खगड़ियां जिले में जाएंगे, जहां चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी भी बिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करने पहुंचेंगे। वे पटना में भव्य रोड शो भी करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मुजफ्फरपुर और वैशाली में जनसभाएं संबोधित करने वाले हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article