पटना

शराब पकड़ने गई थी पुलिस, लेकिन मिल गई नकली नोटों की फैक्टरी, फिर शुरू हुआ Patna Police का एक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2023, 09:36 AM IST

Patna Crime News: एसकेपुरी थाने को श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके में राजाराम अपार्टमेंट के एक फ्लैट पर शराब की तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सोमवार को पुलिस ने फ्लैट में छापा मार था। हालांकि, पुलिस ने यहां से लाखों की मात्रा में नकली नोट बरामद किए हैं।

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने एक नकली नोटों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लाखों के नकली नोटों को जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह बरामदगी पटना के आनंदपुरी इलाके स्थित राजाराम अपार्टमेंट के एक फ्लैट से की गई है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

अधिकारियों ने बताया, उन्हें एसकेपुरी थाने को श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके में राजाराम अपार्टमेंट के एक फ्लैट पर शराब की तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सोमवार को पुलिस ने फ्लैट में छापा मार था।

200 और 500 के नकली नोट बरामद

पुलिस अधिकारियों ने बताया, फ्लैट से लाखों की संख्या में नकली नोटों को बरामद किया गया है। ज्यादातर नोट 200 और 500 के हैं, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस को फ्लैट में एक प्रिंटर कैमिकल, जाली नोट के कागज के बंडल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया, जब टीम फ्लैट में पहुंची जहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे, इसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की। इस दौरान फ्लैट के एक कमरे से 2 लोगों के साथ साथ जाली नोटों का जखीरा और शराब की 6 बोतल बरामद की गई। पुलिस जाली नोट और शराब के साथ 2 लोगों को थाने लाई है जहां लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया, पकड़ में आए एक युवक का नाम अयूब खान दूसरे का रतन यादव बताया जा रहा है, दोनों से पूछताछ जारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article