पटना

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार के नए सीएम कल पटना में लेंगे शपथ, जानें समारोह में कौन-कौन से लोग होंगे शामिल?

बिहार के नए मुख्यमंत्री 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी है। इस शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन शामिल होने वाला है, इस संबंध में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने जानकारी दी।

Image

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां जारी

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। पटना के गांधी मैदान में आगामी 20 नवंबर को समारोह आयोजित होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इस कार्यक्रम में एनडीए के सांसद और पदाधिकारी भी शामिल होंगे। साथ ही लाखों की संख्या में आम लोग भी शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे।

सीएम शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष भी आमंत्रित

रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष को समारोह में बुलावे पर कहा, “उन्हें भी निश्चित रूप से आमंत्रित किया जाएगा। शपथ ग्रहण एक सरकारी कार्यक्रम होता है, इसलिए विपक्षी दलों को भी इसमें आमंत्रित किया जाएगा। अब ये लोग समारोह में शामिल होते हैं या नहीं, यह पूरी तरह उनका फैसला होगा। हमारी ओर से सभी लोगों को को आमंत्रण भेजा जाएगा।”

बिहार को विकसित राज्य बनाना हमारा लक्ष्य- नितिन नवीन

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने कहा, "आगामी 20 नवंबर को नए बिहार के विकास का शपथ ग्रहण समारोह है। हमारा एकमात्र लक्ष्य बिहार को विकसित राज्य बनाना है। यह मौका बिहार के लिए बेहद अहम है। शपथ ग्रहण समारोह को और खास बनाने की तैयारी की जा रही है। हम इसे यादगार बनाना चाहते हैं, क्योंकि इस चुनाव में हमारी जीत यादगार रही है।"

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए पूरी रूपरेखा तय की जा चुकी है, जिसके तहत तैयारी भी जारी है। उन्होंंने कहा कि हम लोग बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article