पटना

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री चखेंगे जर्दालू आम का स्वाद, नीतीश कुमार ने भेजा खास तोहफा

देश में नई सरकार की गठन के बीच नीतीश कुमार ने पीएम (कार्यवाहक) मोदी के लिए खास तोहफा भेजा है। सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए जर्दालू आम भेजे हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

देश की राजधानी दिल्ली में एनडीए सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। एनडीए की बैठक में शामिल होने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे। साथ ही वह प्रधानमंत्री (कार्यवाहक) नरेंद्र मोदी के लिए खास तोहफा भेजे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यवाहक पीएम मोदी मोदी और राष्ट्रपति के लिए भागलपुर का खास जर्दालू आम भेजा है। जर्दालू आम अपने स्वाद की वजह से देश-दुनिया में फेमस है। खासकर यह अपने स्वाद और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है।

पीएम को हर साल भेजा जाता है जर्दालू आम

बता दें कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति 2007 से हर साल जर्दालू आम का स्वाद चखते हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब सरकार गठन के खास मौके पर पीएम और राष्ट्रपति को बिहार से जर्दालू आम भेजा गया हो। नीतीश कुमार की ओर से ये उपहार खास तौर पर भेजा जाता है और इसी कड़ी में ये उपहार आज उन्हें भेजा गया है।

मिल चुका है जीआई टैग

भागलपुर के जर्दालू आम इतना मशहूर है कि उसे जीआई टैग तक मिल चुका है। देश के साथ-साथ विदेश में भी जर्दालू आम की काफी ज्यादा डिमांड होती है। यह आम प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के अलावा कई खास अतिथियों को भेजा जाता है।

खास बगीचे से तोड़े गए आम

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री को भेजे गए जर्दालू आम काफी खास है, क्योंकि इसे सुल्तानगंज के किसान, जो मैंगो मैन के नाम से मशहूर है, उसके बगीचे से तोड़ा गया है। फिर इसकी जांच की गई, तब जाकर पीएम मोदी के लिए इसे पैक करवाया गया और खास आम भेजा गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article