पटना

बिहार के दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और गया में शुरू होगी मेट्रो सेवा, कैबिनेट ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

बिहार कैबिनेट ने राज्य के चार शहरों को बड़ी सौगात दी है। बिहार के चार जिलों में मेट्रो सेवा की शुरुआत की जाएगी, जिसे कैबिनेट ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है। बता दें कि पटना में मेट्रो सेवा की शुरुआत होने वाली है। पटना के अलावा दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और गया में मेट्रो की शुरुआत होगी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Bihar Cabinet Decision: बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई। कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में बिहार के चार शहरों को बड़ी सौगात दी गई है। इनमें मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। इन शहरों में मेट्रो चलाई जाएगी, जिसे मंजूरी दी गई।

पटना के बाद चार और शहरों में मेट्रो

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में जल्द ही मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है। पटना में मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा है। इसी बीच राज्य सरकार ने चार अन्य शहरों के लिए मेट्रो सेवा को स्वीकृति दी है। बताया गया है कि जल्द ही इसका डीपीआर तैयार किया जाएगा और फिर इस पर काम आगे बढ़ेगा।

कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में 22 प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया, जिनमें चार शहरों में मेट्रो चलाने के अलावा कई अन्य फैसले भी शामिल है। इनमें बिहार व्यवहार न्यायालय अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्ति प्रोन्नति स्थानातंरण एवं अन्य सेवा संशोधन नियमावली 2024 के प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया गया। इसके अलावा बिहार वाहन चालक भर्ती एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2024 के प्रस्वात पर नीतीश सरकार ने मुहर लगाई। इसके साथ ही कई अन्य फैसलों पर भी मुहर लगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article