पटना

Saran News: सवारियों से भरी ऑटो को बेकाबू स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत और 6 घायल

सारण जिले के एकमा नगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसे में एक महिला और 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। छपरा-सीवान एनएच 531 पर एक रेल ओवर ब्रिज के पास एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने सवारियों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

Image

फाइल फोटो

Saran Accident News: छपरा-सीवान एनएच-531 पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में पहचान एकमा थाना क्षेत्र के गंगवा गांव की निवासी 45 वर्षीय धुईली देवी और रसूलपुर थाना के चांड़वा गांव के निवासी 70 वर्षीय रंगलाल महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे के बाद स्कार्पियो और ऑटो को जब्त कर लिया है।

हादसे में घायल हुए गंंभीर लोग

यह हादसा एकमा नगर थाना क्षेत्र में छपरा-सीवान एनएच 531 पर एक रेल ओवर ब्रिज के पास हुई। बुधवार को यात्रियों से भरी एक ऑटो को अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान धुईली देवी और रंगलाल महतो की मौत हो गई। इस दुर्घटना में आरती देवी, सांवलिया महतो, अमरजीत महतो, राजू महतो और टेम्पू चालक मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं मृतका की पुत्री संगीता कुमारी ने न्याय की मांग की है।

आग लगने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत

इसके अलावा रसूलपुर थाना क्षेत्र के जमुनापुर गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इस हादसे में आठ वर्षीय अंशु कुमारी की मौत हो गई। आग बुझाने के कोशिशों के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article