पटना

Bagaha News: युवक के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर भी बच गई जान; देखिए दिल को दहला देने वाला वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 12:17 AM IST

Bagaha News: इस ट्रेन हादसे के दौरान युवक को हलकी चोट आई है। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की पहचान बेतिया स्थित उत्तरवारी पोखरा निवास प्रतीक कुमार (24) के रूप में हुई है।

Bagaha News: बिहार के बगहा से एक दिल को दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। बगहा स्टेशन पर एक युवक के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई, लेकिन चमत्कार ऐसा हुआ कि उसकी जान बच गई है। इस घटना में राहत की बात यही है कि युवक मामूली रूप से घायल हुआ है।

बेतिया का है युवक

इस ट्रेन हादसे के दौरान युवक को हलकी चोट आई है। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की पहचान बेतिया स्थित उत्तरवारी पोखरा निवास प्रतीक कुमार (24) के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वह सत्याग्रह ट्रेन से बेतिया से दिल्ली जा रहा था।

बिस्किट लेने उतरा था

इसी क्रम में कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट लेने के लिए बगहा स्टेशन पर उतर गया। कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट लेकर जब लौटा तो ट्रेन स्टेशन से चल चुकी थी, जल्दबाजी में दौड़ते हुए ट्रेन को पकड़ा, लेकिन पैर फिसलने के कारण सीधे पटरी पर जा गिरा। इस बीच ट्रेन सरकती हुई बगहा स्टेशन को छोड़कर रवाना हो गई।

आरपीएफ जवान की चालाकी

इधर युवक को गिरते हुए RPF के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी देखा। आरपीएफ के जवान ने चिलाकर, युवक को वहीं पटरी से चिपके रहने के लिए कहा। जिसके बाद जब ट्रेन गुजरी तो युवक जिंदा निकला।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article