पटना

बिहार चुनाव में उतरने के कयासों के बीच मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान- “मौका मिला तो गर्व की बात होगी”

हाल ही में मैथिली ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इसके बाद मैथिली ठाकुर के राजनीति में पदार्पण की संभावनाओं पर अटकले लगाई जाने लगी थीं। अब इसपर मैथिली का बयान सामने आया है।

Image

नित्यानंद राय और विनोद तावड़े के साथ मैथिली ठाकुर (चित्र साभार: @TawdeVinod)

Photo : Twitter

Maithili Thakur On Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बीच राज्य की प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर के राजनीति में उतरने की चर्चा जोरों पर है। जबलपुर के भेड़ाघाट में आयोजित नर्मदा महोत्सव में शामिल होने पहुंचीं मैथिली ठाकुर ने पहली बार इन अटकलों पर खुलकर अपनी बात रखी।

“मौका मिला तो यह मेरे लिए बड़ी बात होगी”

मीडिया से बातचीत में मैथिली ठाकुर ने कहा, “पिछले कुछ दिनों से जिस तरह मेरे नाम को लेकर चर्चा हो रही है, उससे लगता है कि कुछ नया होने वाला है। अगर चुनाव में उतरने का मौका मिलता है तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी।” उन्होंने कहा कि राजनीति में आने पर उनका ध्यान केवल इस बात पर रहेगा कि वह लोगों की मदद किस तरह कर सकती हैं।

हर काम दिल से और ईमानदारी से किया है

मैथिली ठाकुर ने राजनीति में आने को लेकर कहा कि “मैंने अब तक हर काम को दिल से और ईमानदारी के साथ किया है। अगर राजनीति में कदम रखती हूं तो लोगों की सेवा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना ही मेरा मकसद होगा।” उन्होंने आगे कहा कि वह हर उम्र और तबके के लोगों से जुड़ाव महसूस करती हैं, और राजनीति में भी इसी जुड़ाव को आगे बढ़ाना चाहती हैं।

भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद अटकलों को मिली हवा

हाल ही में मैथिली ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई। कई राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतार सकती है।

नर्मदा महोत्सव में की मीडिया से बातचीत

जबलपुर के भेड़ाघाट में आयोजित नर्मदा महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंची मैथिली ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया। उन्होंने राजनीति में उतरने के सवाल पर न तो साफ इनकार किया और न ही पूरी तरह हामी भरी, लेकिन उनके जवाब से यह साफ है कि वह इस संभावना को लेकर गंभीर हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article