पटना

Gopal Khemka Murder Case: शूटर को हथियार देने वाले 'राजा' को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

पटना के चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में नामजद एक आरोपी विकास उर्फ राजा को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। बताया गया है कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार मुख्य शूटर उमेश को राजा ने ही मुहैया कराया था।

Image

शूटर को हथियार देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया ढेर

Photo : Times Now Digital

Patna Encounter: पटना में चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विकास उर्फ राजा को ढेर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विकास वही व्यक्ति था जिसने मुख्य शूटर उमेश को हत्या में इस्तेमाल होने वाला हथियार मुहैया कराया था।

मालसलामी थाना क्षेत्र की घटना

पुलिस और राजा के बीच मुठभेड़ मंगलवार के तड़के पौने 3 बजे, पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दरमरिया घाट के पास हुई। घटनास्थल से पुलिस को एक पिस्टल, गोली और खोखा बरामद हुआ है।

कल हुई थी शूटर की गिरफ्तारी

इससे पहले सोमवार को मुख्य शूटर उमेश को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उमेश ने खुलासा किया कि गोपाल खेमका की हत्या की साजिश एक अन्य व्यवसायी अशोक कुमार साव ने रची थी। उमेश के बयान के बाद पटना पुलिस ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड अशोक कुमार साव को भी गिरफ्तार कर लिया।

संदिग्धों की तलाश जारी

हत्याकांड के बाद पुलिस ने छज्जूबाग स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की थी, जहां से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं और उसी कड़ी में मंगलवार सुबह विकास उर्फ राजा को मुठभेड़ में मार गिराया गया। मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article