पटना

Gopal Khemka Murder: हत्या से पहले खेमका के एक-एक मूवमेंट का हिसाब रख रहे थे अपराधी, ऐसे रची पूरी साजिश

पटना के व्यापारी गोपाल खेमका हत्याकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अपराधियों ने व्यापारी की हत्या करने से पहले उनकी एक हफ्ते तक रेकी की थी। जिसके बाद हत्या की साजिश रचकर उसे अंजाम दिया। शूटर उमेश को खेमका की दिनचर्या, गाड़ी और मूवमेंट की पूरी जानकारी थी। पुलिस अब पुलिस हत्या में मदद करने वाले लाइनर की तलाश कर रही है।

Image

फाइल फोटो

Patna Crime News: पटना के व्यापारी गोपाल खेमका हत्याकांड में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। अब जानकारी सामने आई है कि हत्या से पहले उनकी लंबी रेकी की गई थी। शूटर उमेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को यह पता चला है कि अपराधियों ने खेमका की दिनचर्या, गतिविधियों और गाड़ी तक की सारी जानकारी जुटा रखी थी।

एक हफ्ते तक रखी कारोबारी पर नजर

सूत्रों के अनुसार, शूटर उमेश और उसके सहयोगियों ने एक हफ्ते तक कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रखी। उन्होंने यह पता लगा लिया कि खेमका किस समय घर से बाहर निकलते हैं, कहां जाते हैं, कितनी देर रुकते हैं और किस गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। इसके आधार पर अपराधियों ने हत्या की पूरी योजना बनाई

लाइनर की तलाश में जुटी पुलिस

इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब पटना पुलिस लाइनर की तलाश में जुटी है, जो अपराधियों को खेमका की मूवमेंट की जानकारी दे रहा था। पुलिस ने शूटर उमेश से इस संबंध में गहन पूछताछ की है और कई इलाकों में छापेमारी भी की जा रही है। यह मामला पटना में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article