पटना

Patna News: गोपाल खेमका हत्याकांड में नया मोड़, सुपारी देने वाला व्यवसायी निकला मास्टरमाइंड; गिरफ्तार

Patna Crime News: पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने इस वारदात के मास्टरमाइंड अशोक कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने गोपाल खेमका की हत्या के लिए शूटर उमेश को लाखों की सुपारी दी थी। पुलिस ने शूटर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद रातभर छापेमारी कर सुपारी देने वाले आरोपी अशोक को भी पकड़ लिया।

Image

गोपाल खेमका हत्याकांड मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Patna Gopal Khemka Murder Case: पटना के बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शूटर उमेश की गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड अशोक कुमार साव को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार साव भी एक व्यवसायी है और उसने ही गोपाल खेमका की हत्या के लिए शूटर को सुपारी दी थी।

पुलिस ने कई ठिकानों पर की छापेमारी

4 जुलाई को गोपाल खेमका की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकडने के लिए छज्जूबाग स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की। जहां से कई लोगों को हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुख्य शूटर उमेश को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की। जिसमें व्यवसायी अशोक कुमार साव का नाम सामने आई। जिसके बाद कार्रवाई तेज की गई।

पुलिस आज करेगी पूरे मामले का खुलासा

पुलिस ने कल रातभर पटना में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और सुपारी देने वाले अशोक कुमार साव को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में लाखों रुपये की सुपारी दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस आज इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

4 जुलाई को हुई गोपाल खेमका की हत्या

गौरतलब है कि शुक्रवार 4 जुलाई को पटना के गांधी मैदाना थाना क्षेत्र में रामगुलाम चौक के पास बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या हो गई थी। अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पटना पुलिस की सक्रियता से इस हाई-प्रोफाइल केस की गुत्थी सुलझने के करीब है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article