पटना

Bihar Weather: बिहार में अभी और बरसेंगे बादल, इन जिलों में गरज-तड़क के साथ बारिश के आसार, जानें मौसम पर IMD का अपडेट

Bihar weather: बिहार में बारिश का दौर जारी है। पटना में मौसम बदला हुआ है। मॉनसून एक्टिव होने से कहीं-कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। शनिवार को पटना के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आइए जानें आज का मौसम-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज बिहार का मौसम
  • यलो Alert जारी
  • जानें 1 से 6 जून का मौसम

Bihar weather: बिहार में पिछले कई दिनों से मॉनसून एक्टिव है। जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर अच्छी बारिश हो रही है। मॉनसून एक्टिव होने से पटना सहित कई प्रदेशों में मॉनसून मेहरबान है। कई जिलों में मेघगर्जन के साध भारी बारिश तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है। वहीं आसमान में बादलों की आवाजाही से सामान्य तापमान बना हुआ है। पटना के तापमान में गिरावट आई है, जिससे यहां का पारा 32.0 डिग्री बना हुआ है। वहीं कल औरंगाबाद में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित दूसरे जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं मधुबनी, अररिया, सुपौल, कटिहार और किशनगंज में आज 7 जुलाई को गरज और तड़क के साथ बारिश होगी। जिसके देखते हुए विभगा ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। बीते 24 घंटों में पटना समेत अलग-अलग जिलों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

कैसा रहा 6 जून का मौसम

शनिवार को पटना के पुनपुन में 100.9mm बारिश दर्ज की गई। वहीं पूर्वी कल्याणपुर में 194.2mm बारिश हुई। शनिवार 6 जुलाई को पटना में 9.5mm बारिश दर्ज की गई है। कल पटना और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होती रही, जिससे मौसम सामान्य बना रहा।

कहां हुई कितनी बारिश
सिकटा166.4mm
मोतिहारी 158.3mm
किशनगंज 130.4mm
पूर्णिया118.6mm
शिवहर 110.8mm
पटना9.5 mm
अररिया 90.4mm
कैसा रहा 1 से 6 जुलाई का मौसम

बिहार के पटना सहित 38 जिलों में 1 जुलाई से 6 जुलाई के बीच बारिश की अलग-अलग स्थित बनी रही। यहां करीब 9 जिलों में बारिश मेहरबान रही है, जिनमें गोपालगंज, अररिया, किशनगंज, सिवान और शिवहर में मॉनसून मेहरबान रहा। वहीं पटना समेत कई जिलों को तेज बारिश का इंतजार है।

बिहार के शहरों का तापमान
पटना 32.0°C
गया 35.4°C
भागलपुर 31.6°C
मुजफ्फरपुर 29.0°C
बिहार में कम बारिश की वजह

मौसम विभाग के मुताबिक जून में प्री मॉनसून के दौराम दक्षिण पश्चिम गर्व हवा के प्रभाव की वजह से यहां कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं विभाग ने इस बार मॉनसून में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें