पटना

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की बहार, अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश; इन 6 जिलों में Alert जारी

Bihar Weather: बिहार में कल 6 अगस्त को कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी 7 अगस्त बुधवार को बिहार में बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बिहार के कई जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घटें में यहां जोरदार बारिश होने वाली है। इस दौरान पटना, सहरसा, मुंगरे, रोहताज, जहानाबाद, अररिया, नवादा, मधेपुरा और कैमुर में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मॉनसून की अक्षीय रेखा राजस्थान, यूपी और बिहार में होते हुए बंगाल की खाड़ी जा रही है। इस वजह से बुधवार को बिहार में मॉनसून के एक्टिव रहने के आसार है। विभाग के अनुसार मंगलवार को पटना में मॉनसून एक्टिव रहा, जिससे पटना के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज और वैशासी में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अबतक 46% कम बारिश दर्ज की गई है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार, 7 अगस्त को बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। पटना, सहरसा, मधेपुरा, नवादा, अररिया, मुंगेर, जहानाबाद, कैमुर, रोहतास में भारी बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार इन दिनों बिहार में बारिश का दौर जारी रहेगा।

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के किशनगंज, पूर्णिया, कैमुर, रोहतास, औरंगबाद, जमुई के कुछ इलाकों में आज 7 अगस्त को भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हो रही भारी बारिश के बीच बिहार में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

बिहार अब तक हुई इतनी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अबतक 46% कम बारिश हुई है। अबतक जिल में 258.8mm बारिश हुई है। जबकि अबतक सामान्य तौर पर 483.8mm बारिश होनी थी। अभी 28% बारिश की कमी रही गई है। विभाग के अनुसार अबतक 552.6mm बारिश होनी चाहिए थी। जबकि अभी तक सिर्फ 395.2mm बारिश हुई है।

बिहार में कहां हुई कितनी बारिश

पश्चिम चंपारण 164.0mm
सुपौल 148.2mm
गोपालगंज 134.8mm
सिवान 90.0 mm
मुजफ्फरपुर 84.4 mm
किशनगंज 75.2mm
पूर्वी चंपारण 72.4mm
मधुबनी के बेनीपट्टी 71.2mm

कैसा रहा 6 जुलाई का मौसम

बिहार के पटना में मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे। जिसके बाद रूक-रूक बारिश शुरू हो गई। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। बिहार में मंगलवार 6 जुलाको मॉनसून एक्टिव रहा। यहां पटना में सुबह 8 बजे से शाम को 5:30 बजे तक 1.2mm बारिश दर्ज की गई। वहीं पूरे दिन बादलों के छाए रहने से तापमान 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कल मंगलवार को पटना का तापमान 29.9 डिग्री रहा। विभाग के अनुसार पटना में अगले 2 से 3 दिनों तक बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!