जयपुर

राजस्थान में कहर ढा रहे बादल, 9 अगस्त तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट; जानें आज मौसम का हाल

आज का मौसम राजस्थान, 7 August 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में 7 से 9 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भी कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। जिससे बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले।

Image

राजस्थान में मौसम का हाल

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में बारिश का दौर लगातार जारी है। आलम ये है कि अब बारिश कहर मचाने लगी है। बरसात के चलते सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। नदी-नाले उफान पर हैं। साथ ही कई जगहों पर बारिश के कारण हादसे भी हुए हैं। मंगलवार को भी कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने 9 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां पर बारिश होने वाली है?

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बुधवार को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार आज प्रदेश की राजधानी जयपुर समेत अजमेर, दौसा, धौलपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और टोंक में जोरदार बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में मौसम साफ रह सकता है। जिनमें जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, डुंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनू, कोटा, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर शामिल हैं। इसके अलावा झुंझनूं में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

IMD के अनुसार आज से जोधपुर संभाग में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी हो सकती है। बुधवार को जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर संभागों में कई जगहों पर बारिश के साथ बादल भी गरज सकते हैं। वहीं बीकानेर और जोधपुर संभागों में कुछ हिस्सों पर भी बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने धौलपुर, झुंझुनूं, भरतपुर, करौली, अलवर, बारां और दौसा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को इन जगहों पर हुई बहुत भारी बारिश

मंगलवार को राजस्थान के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश हुई। जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। पिछले 24 घंटे में जैसलमेर के मोहनगढ़ में 260 मिमी, पाली में 257 मिमी, जोधपुर के देचू में 246 मिमी, भणियाणा में 206 मिमी बारिश दर्ज की गई, यह ‘अत्यधिक भारी श्रेणी’ की बारिश है। इस दौरान पाली का बाड़मेर का समदड़ी में 193 मिमी, जोधपुर का लोहावट में 189 मिमी, मारवाड़ जंक्शन में 166 मिमी, अजमेर का नसीराबाद में 165 मिमी, जालोर का आहोर में 157 मिमी और रोहट में 134 मिमी बारिश दर्ज हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!