पटना

Patna Express Train: 6 अपराधियों ने एक्सप्रेस ट्रेन से चुराई थी एक करोड़ की ज्वेलरी, साथ देने वाले 4 कारोबारी भी गिरफ्तार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 08:43 PM IST

Patna Crime News: पटना रेल पुलिस ने चलती ट्रेन से गहने चोरी के बड़े कांड का खुलासा किया है। वारदात के 10 दिनों के बाद आरपीएफ ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी संलिप्तता को लेकर आरपीएफ को अहम सुराग हाथ लगे हैं। वारदात भगत की कोठी एक्सप्रेस में अंजाम दिया गया था। आरपीएफ ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Image

ट्रेन से ज्वेलरी चुराने वाले अपराधी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • असम निवासी मनोज कुमार जैन की ज्वेलरी हुई थी चोरी
  • वारदात के 10 दिनों के बाद आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
  • भगत की कोठी एक्सप्रेस के एसी कोच से चुराए गए थे गहने

Patna News: पटना में चलती भगत की कोठी एक्सप्रेस के एसी कोच से एक करोड़ रुपए की ज्वेलरी चोरी मामले का खुलासा हो गया है। पटना आरपीएफ की टीम ने छह अपराधियों और चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इन छह अपराधियों ने 10 नंवबर की रात भगत की कोठी एक्सप्रेस से सफर कर रहे असम के रहने वाले मनोज कुमार जैन की एक करोड़ की ज्वेलरी चुरा ली थी। इसको लेकर पीड़ित मनोज ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

आरपीएफ को दिए गए आवेदन में मनोज कुमार जैन ने बताया था कि, वह बैग में एक गहने और दो लाख रुपए लेकर सफर कर रहे थे। पटना में ट्रेन रुकने पर उन्हें बैग चोरी होने की जानकारी हुई थी। शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ की टीम ने पूरे मामले की बारीकी से जांच की और अब अपराधियों की गिरफ्तारी की है।

चोरी का माल भी हुआ बरामद

आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है। इन छह अपराधियों का साथ चार कारोबारी दे रहे थे। यह चोरी के गहने बेचने का काम कर रहे थे। अब पुलिस द्वारा पूरे नेक्सस को खंगाला जा रहा है। बताया जाता है कि, चोरी को आरा से पटना के बीच अंजाम दिया गया था। गिरफ्तारी अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

खानदानी संपत्ति 100 पटीदारों में बांटने ले जा रहे थे

मनोज कुमार जैन ने बताया है कि, वह अपनी खानदानी संपत्ति अपने 100 पटीदारों में बांटने के लिए बैग में भरकर ले जा रहे थे। उन्होंने दो बैग अपने सिर के नीचे रखे थे। आरा तक दोनों बैग थे, उसके बाद अचानक गायब हो गए। प्रभारी रेल एसपी अनिल कुमार का कहना है कि, पीड़ित मनोज के बयान पर केस दर्ज किया गया था। हालांकि अनुसंधान के दौरान पुलिस को आरा जंक्शन या पटना जंक्शन पर सीसीटीवी फुटेज में कोई भी संदिग्ध नहीं दिखा था। जिस ट्रेन से मनोज जैन सफर कर रहे थे वह साढ़े तीन घंटे देर से चल रही थी। ट्रेन रात पौने तीन बजे पटना जंक्शन पहुंचती है, लेकिन वारदात वाले दिन ट्रेन सुबह 6:26 बजे पटना जंक्शन पहुंची थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article