पटना

चुनाव के पहले बिहार में बड़ा फेरबदल; दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 34 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके पहले प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य के 34 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह को अब पटना कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।

Image

बिहार में 34 IAS अधिकारियों का तबादला

Photo : PTI

Bihar News: चुनावी साल की गर्मी का असर राज्य के प्रशासन पर भी दिखने लगा है। बिहार के 34 IAS का ट्रांसफर किया गया है। पटना के डीएम अब त्यागराजन होंगे, चंद्रशेखर सिंह को अब पटना कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य प्रशासन में कई जिलों के डीएम और अधिकारियों को प्रमोशन देकर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

इन जिलों के बदले जिलाधिकारी

पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह का तबादा, पटना डीएम को पटना का कमिश्नर बनाया गया है। गया के डीएम रहे त्यागराजन को पटना का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। नवीन कुमार को खगड़िया का, शशांक शुभंकर को गयाजी का, नवीन को जमुई का, अरविंद कुमार वर्मा को मुंगेर का, कुंदन कुमार को नालंदा का, कौशल कुमार को दरभंगा का, धर्मेंद्र कुमार को पश्चिमी चंपारण, आनंद शर्मा को मधुबनी, नवदीप शुक्ला को बांका का, पवन कुमार सिंह को गोपालगंज का, सुनील कुमार को कैमूर का, आदित्य प्रकाश को सिवान का, वर्षा सिंह को वैशाली का और अंशुल कुमार को पूर्णिया का डीएम बनाया गया है।

ये बने कमीश्नर

कौशल किशोर निदेशक समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) को कमीश्नर दरभंगा बनाया गया है। मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह को कमीश्नर मुंगेर, सुपौल जिलाधिकारी कौशल कुमार को दरभंगा कमीश्नर, हिमांशु कुमार राय को कमीश्नर भागलपुर, राजकुमार को कमीश्नर तिरहुत बनाया गया है।

अधिकारियों को मिला प्रमोशन

पांच अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा भी मिला है। इसमें पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन और मुंगेर के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय और ICDS के डायरेक्टर कौशल किशोर को भी इस सूची में जगह मिली है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article