New Vande Bharat express Start in Bihar, Date and Time: बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब राज्य के खाते में 3 और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जुड़ने वाली हैं। 12 मार्च को पटना से यूपी के अयोध्या होते हुए लखनऊ, पटना से न्यू जलपाईगुड़ी और रांची से बनारस तक नई वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च करने की योजना है। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर इन हाई स्पीड एक्सप्रेसवे ट्रेनों को रवाना करेंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम इस दिन सिर्फ बिहार को ही नहीं, बल्कि कई अन्य राज्यों को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें कई स्टेशनों के पुनर्विकास की योजनाएं शामिल हैं।
इन स्टेशनों पर ठहरेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें
रेलवे सूत्रों के अनुसार, उद्घाटन के दिन तीन ट्रेनों को विशेष स्टॉप दिया जा सकता है। जिन स्टेशनों में वंदे भारत के स्टॉपेज दिए जाएंगे, वहां विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे। इस खास मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पटना लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से दीनदयाल उपाध्याय (DDU) वाराणसी, जौनपुर, साहेबगंज और अकबरपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। वहीं, पटना-जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से बख्तियारपुर, मोकामा, नवगछिया, खगड़िया, बेगुसराय, किशनगंज और कटिहार होते हुए गुजरेगी। इसी तरह रांची बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से गया जंक्शन, डीडीयू होते बनारस पहुंचेगी।
इसके लिए पटना-जलपाईगुड़ी और पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल पूरा किया जा चुका है। दोनों हाई स्पीड ट्रेनों का ट्रायल सफल रहा है। लिहाजा, इन्हें 12 मार्च को लॉन्च कर दिया जाएगा। आइये जानते हैं पटना-जलपाईगुड़ी वंदे भारत का टाइम टेबल क्या है।
न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत टाइम टेबल
न्यू जलपाईगुड़ी पटना के बीच इसका ट्रायल पांच मार्च यानी मंगलवार को शुरू होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ट्रायल के लिए न्यू जलपाईगुड़ी से यह ट्रेन सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर संचालित होगी और किशन महज एक घंटे में पहुंच जाएगी। 2 मिनट का स्टॉप लेकर 6 बजकर 17 मिनट पर किशनगंज से एक्सप्रेस खुलकर करीब 7 बजकर 45 मिनट पर कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। फिर कटिहार से खुलने के बाद अगले स्टॉप नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा और बख्तियापुर में ठहरेगी। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर पटना पहुंचेगी। पटना में करीब 50 मिनट के स्टॉप के बाद ट्रेन दोपहर 1 बजे कटिहार के लिए निकलेगी और शाम 05 बजकर 35 मिनट पर कटिहार पहुंचेगी। फिर 5 बजकर 40 कटिहार से खुलकर रात 8 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
