पटना

खुशखबरी: बिहार को मिली एक और Vande Bharat, इन शहरों में होगा स्टॉप, जानिए रूट-टाइमिंग

Patna New Jalpaiguri Vande Bharat: पटना से जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आज ट्रायल किया जाएगा। तो आइये जानते हैं कि नई वंदे भारत पटना समेत किन-किन स्टेशनों से यात्रियों को लेकर जाएगी।

Image

पटना जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Patna New Jalpaiguri Vande Bharat: भारतीय रेलवे का नेटवर्क तेजी के साथ विकास कर रहा है। देश के विभिन्न राज्यों और शहरों की कनेक्टिविटी और सफर को आसान बनाने के लिए यात्री ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। खासकर, नई वंदे भारत ट्रेनें चलाकर यात्रियों के ट्रैवल का समय बचाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बिहार को एक और वंदे भारत की सौगात मिल रही है। इस ट्रेन के संचालन से पटना समेत कई शहरों के लोग पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी तक आसानी से यात्रा कर सकेंगे। तो आइये जानते हैं कि नई वंदे भारत किन-किन स्टेशनों पर यात्रियों का इंतजार करेगी।

अत्याधुनिक रैक का ट्रायल

भारतीय रेलवे बिहार के लोगों के लिए वंदे भारत की सौगात लेकर आई है। ये नई वंदे भारत पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से पटना के मध्य संचालित की जाएगी। मंगलवार को इसका ट्रायल किया जाएगा। क्योंकि न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेसवे की नई और अत्याधुनिक रैक न्यू जलपाईगुड़ी पहुंच चुका है। यह ट्रेन न्यू चलपाईगुड़ी पटना के बीच किशनगंज, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया वाया बेगूसराय और बरौनी से होकर पटना पहुंचेगी।

जानें क्या है टाइंमिंग

न्यू जलपाईगुड़ी पटना के बीच इसका ट्रायल पांच मार्च यानी मंगलवार को शुरू होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ट्रायल के लिए न्यू जलपाईगुड़ी से यह ट्रेन सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर संचालित होगी और किशन महज एक घंटे में पहुंच जाएगी। 2 मिनट का स्टॉप लेकर 6 बजकर 17 मिनट पर किशनगंज से एक्सप्रेस खुलकर करीब 7 बजकर 45 मिनट पर कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। फिर कटिहार से खुलने के बाद अगले स्टॉप नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा और बख्तियापुर में ठहरेगी। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर पटना पहुंचेगी। पटना में करीब 50 मिनट के स्टॉप के बाद ट्रेन दोपहर 1 बजे कटिहार के लिए निकलेगी और शाम 05 बजकर 35 मिनट पर कटिहार पहुंचेगी। फिर 5 बजकर 40 कटिहार से खुलकर रात 8 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

पटना से लखनऊ के बीच चलेगी वंदे भारत

कटिहार रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक चौधरी विजय कुमार के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन को 9 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। और 10 मार्च से इस ट्रेन के नियमित परिचालन की संभावना है। हालांकि, रेलवे बोर्ड ने इसका नोटिफिकेशन नहीं निकाला है। आपको बता दें कि बिहार को एक और नई वंदे भारत की सौगात मिलने वाली है। यह वंदे भारत ट्रेन पटना से लखनऊ के बीच संचालित की जाएगी। इसका रूट पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी और सुलतानपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article